Posts

Showing posts with the label विशाल भंडारा

रामचरित मानस पाठ हरिकीर्तन और विशाल भंडारा

Image
बुधवार को होगा पाठ का पूर्णाहुति  रसड़ा (बलिया)। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध व पौराणिक ऐतिहासिक श्री नाथ व रोशन शाह नगर में इस वर्ष के श्रावन मास (सावन महीने) के अंतिम सोमवारी के दिन सोमवार को नगर के शिवालयो व अन्य मंदिरो पर रामायण पाठ व हरिकीर्तन का आयोजन किया गया गया और मंगलवार को हरिकीर्तन वर्ष रामायण पाठ सम्पन्न होने के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें श्रद्धालु लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं नाथ बाबा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर रामचरित मानस पाठ का पूर्णाहुति के पूर्व ही सायं मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेगें और पाठ का पूर्णाहुति बुधवार को होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजक जयदीप जायसवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर पर भव्य आयोजन किया गया है। नगर में अन्य मंदिर पर मंगलवार को भव्य भंडारा का आयोजन में श्रद्धालु बढ़चढ़ कर प्रसाद ग्रहण किया नगर सोमवार को समूचा नगर मेंं शिव मंदिरो पर जलाभिषेक से नगर शिवमय हो गया था। रिपोर्ट: लल्लन बागी

भव्य सामूहिक चित्रगुप्त पूजा एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

Image
रसड़ा में सामूहिक चित्रगुप्त पूजा में अनुप नगर में उमड़ा जनसैलाब रसड़ा (बलिया)। स्थानीय अनूप नगर में रविवार की देर रात श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां श्री चित्रगुप्त कायस्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य सामूहिक चित्रगुप्त पूजा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जो शाम 7 बजे से शुरू हुआ यह आयोजन देर रात तक धार्मिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ चलता रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में कायस्थ समाज सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की मनमोहक प्रतिमा के समक्ष श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और सद्बुद्धि की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के बीच कलम-दवात की पूजा भी श्रद्धा के साथ संपन्न हुई, जो ज्ञान, शिक्षा और सत्यनिष्ठा का प्रतीक मानी जाती है। पूजा के बाद आयोजित विशाल भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। पूरे वातावरण में भक्ति, भाईचारा और सामाजिक समरसता की झलक स्पष्ट दिखाई...