Posts

Showing posts with the label जूनियर राष्ट्रीय रिंग टेनिस चैंपियनशिप

उत्तर प्रदेश की टीम ने सेमीफाइनल में बनाई अपनी जगह

Image
तीसरी जूनियर राष्ट्रीय रिंग टेनिस चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले बलिया। तीसरी जूनियर राष्ट्रीय रिंग टेनिस चैंपियनशिप - 2026 के दूसरे दिन देशभर से आए खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम चैंपियनशिप के रोमांचक मुकाबलों में तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और ओडिशा ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे दिन टीम चैंपियनशिप के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन ने प्रतियोगिता को बेहद रोमांचक बना दिया। व्यक्तिगत वर्ग के मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल में भी मुकाबले बेहद रोमांचक होंगे। सेमीफाइनल में तमिलनाडु की करिश्मा और लतीश की जोड़ी का मुकाबला गुजरात की मेहक डोबरिया और गीत की जोड़ी से होगा। वहीं उत्तर प्रदेश के वेदांत जायसवाल और श्रेया यादव ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। तेलंगाना के खिलाड़ियों ने भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अगले दौर में ...