Posts

Showing posts with the label नवरात्र-दशहरा

पूजा पंडालों में अग्निशमन यंत्र अनिवार्य, रात में गश्त बढ़ाएगी पुलिस

Image
नवरात्र-दशहरा की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, पूजा समितियों को दिए निर्देश बलिया। शारदीय नवरात्र एवं दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों, रामलीला कमेटियों और दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में पूजा पंडालों की सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था , अग्निशमन इंतजाम, मूर्ति विसर्जन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन स्थलों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि मूर्तियों का विसर्जन नदियों में न कर निर्धारित पोखरों और तालाबों में ही कराया जाए। विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पानी, साफ-सफाई और प्रकाश की समुचित व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए, ताकि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने दुर्गा पूजा और रामलीला समितियों के सदस्यों से आयोजनों के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली औ...