Posts

Showing posts with the label सीनियर बेसिक शिक्षक

उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना

Image
सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित भेजा मांग पत्र बलिया। वेतन विसंगतियों समेत विभिन्न मांगों को लेकर उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। बीएसए को मांग पत्र देने के साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा।  मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों ने कहा है कि छह नवम्बर 2019 को सचिव स्तर की बैठक में छह सूत्री मांगों पर सहमति बनी थी। जिसमें से तीन प्रमुख समस्याएं अभी तक निस्तारित नहीं हुई है। जबकि इनसे सबंधित पत्रावलियां बेसिक शिक्षा अनुभागतीन, वित्त वेतन अनुभाग तथा शिक्षा निदेशक के मध्य घूम रही हैं। उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने मांग पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों के सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार पुनरीक्षण के पश्चात् चयन या प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृत होने पर वेतन निर्धारण का शासनादेश अभी तक जा...