Posts

Showing posts with the label राजनीति विज्ञान विभाग

नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन संबंधी जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Image
मिशन शक्ति 5.0 के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय धरहरा में जागरूकता अभियान  बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षणऔर कुलसचिव एस. एल. पाल के मार्गदर्शन में उच्च प्राथमिक विद्यालय धरहरा, शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा राज्य सरकार और केंद्र सरकार की महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की योजनाओं पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया।  विश्वविद्यालय के गोद लिए गांव, धरहरा में विभाग के शिक्षकों और छात्र - छात्राओं द्वारा गांव की महिलाओं को इन योजनाओं से परिचित कराया गया और इनका लाभ लेने में जो कठिनाइयां आ रही हैं इनपर सुझाव भी दिए गए। मिशन शक्ति के समन्वयक डॉ अनुराधा राय ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण बाते बताई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें। इस अवसर पर डॉ छबि लाल, डॉ मनोज जायसवाल ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नंबर...

समाज और राष्ट्र को सशक्त और स्वस्थ बनाने में करें अपने ज्ञान का उपयोग: प्रो. संजीत कुमार गुप्ता

Image
जेएनसीयू में राजनीति विज्ञान विभाग के अन्तिम वर्ष के छात्रों का विदाई समारोह कार्यक्रम संपन्न बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर स्थित जय प्रकाश नारायण सभागार में राजनीति विज्ञान विभाग के प्रथम वर्ष के छात्रों ने अन्तिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता और वित्त अधिकारी श्री आनन्द दुबे ने दीप प्रज्वलित कर किया।  इस अवसर कुलपति ने कहा कि यह प्रस्थान का समय नहीं है बल्कि छात्रों के लिए यह समय विश्वविद्यालय द्वारा अर्जित ज्ञान को समाज में वापस लौटाने के सुनहरे अवसर के समान है। कहा कि आपने, जो भी ज्ञान विश्वविद्यालय में रहकर अर्जित किया है, उस ज्ञान का उपयोग स्वयं को, समाज को और राष्ट्र को सशक्त और स्वस्थ बनाने में करें। कहा कि विश्वविद्यालय ऐसी धूरी है, जो नवसृजन का कार्य करती रहती है इसलिए सभी छात्रों से यही उम्मीद है कि वह अपने जीवन यात्रा के दौरान जिस मुकाम या स्थान पर रहे, अपने संस्थान का नाम रौशन करने का हरसंभव प्रयास कार्य करते रहें। कहा कि...