सरकार द्वारा जयंती कार्यक्रम की अनुमति न दिया जाना अत्यंत निंदनीय: सुशील पाण्डेय कान्हजी
पांच अगस्त को लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्रा पार्क में मनाई जानी थी जनेश्वर मिश्र जी की जयंती बलिया। समाजवादी विचारधारा के आधार स्तंभ, बागी बलिया के सपूत तथा ' छोटे लोहिया' के नाम से विख्यात स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती 5 अगस्त को लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्रा पार्क में मनाई जानी थी, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कार्यक्रम की अनुमति न दिया जाना अत्यंत निंदनीय है। महापुरुषों की प्रतिमाओं और स्मृति स्थलों का उद्देश्य यही होता है कि उनके अनुयायी उनकी जयंती एवं पुण्यतिथि पर एकत्र होकर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और विचारों को स्मरण करें। सरकार का यह निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों और महापुरुषों के सम्मान की भावना के विपरीत है। सुशील पाण्डेय कान्हजी जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता समाजवादी पार्टी, बलिया उक्त बातें समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता ...