उत्साह पूर्वक मनायी गयी वीरांगना महारानी दुर्गावती जी की 502वीं जयंती
एक नवम्बर को वाराणसी के शास्त्री घाट पर होगा आदिवासी अधिकार रैली गोरखपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वावधान में जनपद के नौसड़ बस अड्डे के समीप गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती जी की 502वीं जयंती पूरे हर्षोल्लास उत्साह पूर्वक मनायी गयी। महारानी दुर्गावती की संघर्ष गाथा को स्मरण कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गोंगपा के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार गोंड ने कहा कि गोंडवाना वीरांगना महारानी दुर्गावती के शानदार संघर्ष गाथा से प्रेरणा लेकर आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय को प्रदेश व देश स्तर पर एक मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में संगठित होने की आवश्यकता है! विशिष्ट अतिथि एड.दिनेश गोंड ने कहा कि गोंड समुदाय का भला गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में ही निहित है। मुख्य वक्ता गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री/ उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2027 में पार्टी पूर्वांचल सहित अधिकांश सीटों पर अपना प्रत्याशी लड़ाएगी जिसके लिए प्रदेश भर में विधान सभा...