Posts

Showing posts with the label साप्ताहिक एक्सप्रेस

छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस सा. एक्सप्रेस का नियमित संचलन 28 जून से

Image
ट्रेन छपरा, बलिया, मऊ, आजमगढ़, कानपुर सेंट्रल होते हुए पहुंचेगी आनन्द विहार टर्मिनस वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 12527/12528 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचलन छपरा से 28 जून, 2026 से प्रत्येक रविवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनस से 29 जून, 2026 से प्रत्येक सोमवार को निम्नवत किया जायेगा। जनसम्पर्क अधिकारी , वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि 12527 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 28 जून, 2026 से प्रत्येक रविवार को छपरा से 20.50 बजे प्रस्थान कर बलिया से 22.05 बजे , मऊ से 23.10 बजे, आजमगढ़ से 23.55 बजे, दूसरे दिन शाहगंज से 01.20 बजे, जौनपुर से 01.55 बजे, सुलतानपुर से 03.30 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 06.30 बजे, कानपुर सेंट्रल से 08.20 बजे, अलीगढ़ से 11.50 बजे तथा गाजियाबाद से 13.20 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 14.00 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में 12528 आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 जून 2026 से प्रत्येक सोमवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 16.25 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 16.58 बजे, अलीगढ़ से 18.10 बजे कानप...

साबरमती-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार छपरा तक

Image
गोरखपुर जं.स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण हुआ है मार्ग विस्तार वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु गोरखपुर जं.स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण पूर्व से थावे जं0 तक चलाई जा रही 19409/19410 साबरमती-गोरखपुर-साबरमती साप्ताहिक एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार छपरा तक किया गया है तथा 11055/11056 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार गोण्डा तक किया गया है एवं 20103/20104 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार भटनी तक निम्नवत किया गया है। 19409 साबरमती-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 28 एवं 30 मई तथा 04 एवं 06 जून,2026 को देवरिया सदर स्टेशन से 18.35 बजे तथा सीवान स्टेशन से 19.45 बजे छूटकर थावे के स्थान पर छपरा 21.25 बजे पहुंचेगी तथा वापसी यात्रा में 19410 गोरखपुर- साबरमती द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 30 मई तथा 01, 06 एवं 08 जून,2026 को सीवान से 02.05 बजे तथा देवरिया सदर से 03.25 बजे छूटकर थावे के स्थान पर छपरा 01.00 बजे पहुंचेगी । 11055 लोकमान्य तिलक ट...