नुक्कड़ सभा कर गोंड छात्र नौजवानों को बांसडीह तहसील पर पहुंचने का आहवान

डालो-डेरा डालो आंदोलन के तहत 30 मार्च को होगा विशाल प्रदर्शन 
बांसडीह (बलिया)। भारत के राष्ट्रपतीय राजपत्र संविधान प्रमुख सचिव शासनादेश 3 नवम्बर 2021 द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुपालन में गोंड जनजाति छात्र नौजवानों का जाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी कराने हेतु 30 मार्च दिन सोमवार को बांसडीह तहसील पर आयोजित घेरा डालो -डेरा डालो आंदोलन के तहत विशाल प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए 28 मार्च को बांसडीह के ग्रामीण नरला बकवा, रामपुर कला, खेवसर, रघुवरनगर, सारंगपुर, साहित्य, जितौरा, दाराव, कीर्तिपुर, राजपुर, शिवरामपुर, आदर, दादर, मैरीटार, बांसडीह कस्बा में ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) व पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति द्वारा नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक संख्या में 30 मार्च को बांसडीह तहसील पर पहुंचने का आवाहन किया गया।

 इस दौरान नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक श्री मुरली मनोहर टाऊन स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि मा.प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ शासनादेश संख्या- 129/2021/3206 /26-3-2021 दिनांक 3 नवम्बर 2021 द्वारा स्पष्ट रूप से दिशा- निर्देश दिया गया है कि आवेदनकर्ता द्वारा साक्ष्य के तौर पर प्रमाणित भू-राजस्व अभिलेखों 1356 या 1359 फसली की खतौनी में गोंड़ अंकित हो की पुष्टि अभिलेखागार के मूल रिकॉर्ड से किए जाने के पश्चात सही पाए जाने पर गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र निर्गत कर दिया जाय! इसमें किसी भी प्रकार की हिला-हवाली न की जाए। आवेदनकर्ता के भूमिहीन होने की दशा में उनके परिवार रजिस्टर की नकल, शैक्षणिक संस्थाओं विद्यालय की टी.सी. नजदीकी गोंड परिवार से भी पूछ-ताछ जॉच-पड़ताल कर गोंड जाति प्रमाण पत्र निर्गत करें" का स्पष्ट दिशा निर्देश दिया गया है जिसकी घोर अवमानना करते हुए बांसडीह तहसीलदार द्वारा गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है।

 जाति प्रमाण पत्र के अभाव में जनजाति गोंड छात्र नौजवान छात्रवृति, सरकारी नौकरियों का फार्म भरने से वंचित हो जा रहे हैं। तहसील प्रशासन द्वारा गोंड अनुसूचित जनजाति समुदाय का उत्पीड़न किया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन करने पर तहसीलदार साहब द्वारा बार बार आवेदन अस्वीकृत निरस्त कर दिया जा रहा है। नुक्कड़ सभा को प्रमुख रूप से नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू, अरविंद गोंडवाना, मनोज शाह, उमाशंकर गोंड, विनय गोंड, लल्लन गोंड, विजय शंकर गोंड, हरिकृष्ण गोंड, हरेंद्र गोंड, चंदन गोंड, गणेश गोंड, राहुल गोंड प्रमुख रूप से संबोधित किया।

 30 मार्च 2026 को बांसडीह तहसील पर घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन के तहत आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन के लिए जुलूस बांसडीह तिराहा स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर तिराहा से 11 बजे से मार्च करते हुए बांसडीह पर पहुंचेगा।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

टाउन पॉलिटेक्निक के सिविल छात्रों का निर्माणाधीन रोडवेज में औद्योगिक भ्रमण