Posts

Showing posts from May, 2026

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

Image
शिक्षकों की हुंकार, शोषण से मुक्ति के लिए शिक्षक हुए लामबंद बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शैक्षिक उन्नयन और शैक्षिक समस्याओं को लेकर शुक्रवार को टाउन इं कालेज बलिया के सभागार में जनपद के शिक्षकों की आम सभा आयोजित किया गया।  इस मौके पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों में विशेष रूप से बलिया में भ्रष्टाचार चरम पर है, शिक्षकों की विभिन्न पत्रावलियों को लंबित रखकर शिक्षकों का मानसिक व आर्थिक शोषण लगातार हो रहा है इसलिए अपने अधिकारों के लिए तथा सभी समस्याओं के समाधान लिए संघर्ष करने हेतु सभी शिक्षकों सदैव तैयार रहना होगा। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम 1982 की धारा 18 एवं 21 निरसित होने के बाद शिक्षकों का शोषण बढ़ गया है। संघर्षों के बल पर शिक्षकों ने सब कुछ प्राप्त किया और पुनः पेंशन व सेवा सुरक्षा आदि सब प्राप्त करेंगे। वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा सुरक्षा नहीं है जिससे प्रबंधक मनमानी कर रहे हैं कभी भी सेवा से बाहर कर दिया जा रहा है। उन्हें नियुक्ति पत्र एवं...

मजदूर दिवस पर श्रमिक भाइयों को अंगवस्त्र पहना किया सम्मानित

Image
मजदूरों से केक कटा सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में मना मजदूर दिवस बलिया। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में एक मई दिन शुक्रवार को मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्रमिकों के योगदान को सराहा गया और उन्हें राष्ट्र के विकास का " असली शिल्पकार" बताया।  इस मौके पर सागर सिंह राहुल ने दर्जनों मजदूर भाइयों को अंगवस्त्र पहना सम्मानित कर उनके हाथो से केक काट मजदूर एकता जिंदाबाद भारत माता की जय का नारा लगाया गया। इस अवसर पर राहुल कुमार मझिल, राज प्रकाश, सुमित गुप्ता पंकज वर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, गोपाल जी गोंड, गौरव श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार आदि लोगों उपस्थित रहे।

श्रमिक अधिकार जन जागरण मार्च निकाल श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

Image
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर रसड़ा में मजदूरों ने निकाला जुलूस   रसड़ा (बलिया)। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर शुक्रवार को रसड़ा में इंकलाबी मजदूर केंद्र व क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के श्रमिकों ने रसड़ा नगर के भगत सिंह तिराहा से श्रमिक अधिकार जन जागरण मार्च निकालकर श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।  इंकलाबी मजदूर केंद्र के सचिव दूधनाथ तथा क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के सचिव डा. सत्य नारायण के नेतृत्व में निकली श्रमिक जागरूकता रैली रसड़ा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्यारेलाल चौराहा पहुंचकर एक सभा की  गई। इस दरम्यान वक्ताओं ने कहा कि आज भाजपा सरकार मजदूरों को पंगु बनाने का कार्य कर रही है और अनावश्यक रूप से श्रमिक विरोधी कानून लाकर श्रमिकों को गुलाम बनने पर तुली हुई है जिसे श्रमिक अब पूरी तरह जान चुका है।  इस मौके पर मुनीब यादव, विध्यांचल, कुंती देवी, ज्ञानदेव सिंह, लाली तिवारी, मनीष दूबे, शिवशंकर, इंदू, प्रमिला, सीमा आदि काफी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे। रिपोर्ट: लल्लन बागी

फेफना व चितबड़ागांव रेलवे स्टेशनों का मंडल रेल प्रबंधक ने किया गहन निरीक्षण

Image
मंडलीय रेल अधिकारियों के साथ वाराणसी सिटी- फेफना रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण  वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन ने 01 मई दिन शुक्रवार को मंडलीय रेल अधिकारियों के साथ वाराणसी सिटी- फेफना रेल खण्ड तथा फेफना व चितबड़ागांव रेलवे स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया।  मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन मंडल के वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ वाराणसी सिटी- फेफना रेलखण्ड के विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए अपराह्न फेफना रेलवे स्टेशन पहुँचे। उन्होंने फेफना रेलवे स्टेशन के  सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्मों, पैदल उपरिगामी पुल, पार्सल कार्यालय, यात्री प्रतिक्षालय, टिकट काउंटरों, वाटर बूथ एवं यात्री सुख-सुविधाओं का निरीक्षण किया और  सभी प्लेटफार्मों पर पर्याप्त यात्री शेड, पंखे और वॉटर कूलर लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने फेफना रेलवे स्टेशन पर चल रहे यात्री सुविधा विकास कार्यों का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति  समीक्षा की।    यात्री सुविधाओं का निरीक्षण करने के पश्चात फेफना रेलवे स्टेशन पर परिचलनि...

गुजरात के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर एवं लोक संस्कृति की हुई चर्चा

Image
जे एन सी यू में गुजरात स्थापना दिवस और बुद्ध पूर्णिमा पर भव्य आयोजन बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में 1 मई 2026 को गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. एल. जे. सिंह, पूर्व कुलपति, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को विविध संस्कृतियों को समझने और अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने की।  कुलपति प्रो. गुप्ता ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। गुजरात के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर एवं लोक संस्कृति की चर्चा की। उन्होंने कहा कि गुजरात प्रदेश की देश के स्वतंत्रता संग्राम में महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। विश्वविद्यालय परिसर स्थित जयप्रकाश नारायण सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, साहित्य, लोक परंपराओं एवं ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराना रहा। साथ ही कुलपति ने आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर...