Posts

Showing posts with the label राजनीति

बलिया के फेफना विस से उपेंद्र तिवारी को मिला टिकट

Image
भाजपा ने जारी की 91 प्रत्याशियो की सूची  लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए शुक्रवार को भाजपा ने एक और कैंडिडेट लिस्ट जारी की है। उत्तर प्रदेश चुनाव चुनाव के लिए भाजपा ने 91 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान किया है। इस लिस्ट में अधिकांशतः चौथे और पांचवें चरण के उम्मीदवारों के नाम हैं। भाजपा की इस कैंडिडेट लिस्ट में अयोध्या सीट से वेद प्रकाश गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है, वहीं आजमगढ़ से अखिलेश मिश्रा गुड्डू को टिकट दिया है।  योगी सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी को फेफना से टिकट दिया गया है। वही बलिया जिले के बेल्थरा रोड (अजा) से छट्टू राम, रसड़ा से बब्बन राजभर तथा सिकंदरपुर से संदय यादव को टिकट प्रत्याशी बनाया गया है।   भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशियो की सूची 1. बिसवां से निर्मल वर्मा 2. तिलोई से मयंकेश्वर सिंह 3. सलोन (अजा) से अशोक कोरी 4. सरेनी से धीरेन्द्र बहादुर सिंह 5. जगदीशपुर (अजा) से सुरेश कुमार पासी 6. कादीपुर (अजा) से राजेश गौतन 7. भोगनीपुर से राजेश सचान 8. तिंदवारी से रमाकेश निषाद 9. रामपुर खास से नागेश प्रताप सिंह 'छोटे सरकार' 10. बाबागंज (अजा) से केश...

निर्दोष छात्रों के ऊपर जुल्म ढाने वाले लोगों पर हो करवाई: सुशील पांडेय

Image
प्रयागराज के घटना की सपा बलिया ने की निंदा सपा नेता सुशील पांडेय कान्हजी ने बलिया। प्रदेश के प्रयागराज शहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के ऊपर पुलिस द्वारा बर्बरता की जा रही है।भाजपा सरकार आखिरी बर्बर जो है। यह घटना निश्चित ही नौजवानों को उद्वेलित करेंगी और उस आक्रोश में उत्तर प्रदेश की लाठी वाली सरकार के जुल्मों का अंत होगा।  उक्त उद्गार समाजवादी पार्टी बलिया के प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" के हैं जो इलाहाबाद में छात्रों के ऊपर बर्बर पुलिस अत्याचार के संबंध में प्रेस को जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है तब से सबसे अधिक अत्याचार छात्रों के ऊपर हुआ है। कभी प्रश्न पत्र आउट हो जाता है तो कभी ऐन मौके पर परीक्षाएं निरस्त कर दी जाते हैं। जिससे परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों का भविष्य अंधकार में चला जाता है। वर्तमान भाजपा सरकार रोजगार एवं छात्र युवा विरोधी है तथा वह चाहती नहीं की युवाओं को रोजगार मिले। इसीलिए इसके बड़े ओदेदार भी छात्रों को पकौड़े तलने की सलाह दे डाले हैं। प्रयागराज के घटना की समाजवादी पार्टी बलिय...

देश को तबाह करने वाली नीतियों को अपनाने में कोई संकोच नही है भाजपा को

Image
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से संबोधन में कही उक्त बातें बलिया। वर्तमान भाजपा सरकार का लोकतांत्रिक ढांचे से कोई लगाव नही है और आम जनमानस के दुःख दर्द से भी इन्हें कुछ लेना देना नही है। ये लोग एन केंन सिर्फ सत्ता में बने रहना चाहते है। चुनावी सफलता के लिए जनता को कुचलने और देश को तबाह करने वाली नीतियों को अपनाने में भाजपा को कोई संकोच नही है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर  जनपद के युवा एवं छात्रों को सोशल मीडिया के माध्यम से संबोधन में कही। प्रदेश में भर्तियों और छात्रसंघ चुनाव रोके जाने का जिक्र करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि छात्रसंघ राजनीति की नर्सरी है। छात्र संघ हमारे लोकतांत्रिक प्रणाली को बजबूती प्रदान करने का एक बजबूत स्तम्भ है। सत्ता में बैठे लोग ऐसी संस्थाओं को अतिक्रमित कर लोकतंत्र को पंगु बनाने का सपना देख रहे है जिसके खिलाफ छात्रों एव युवाओं को एकजुट होकर जबाब देना होगा। आज अगर ऐसे सत्तालोलुप मानसिकता ...

असाधारण समाजवादी योद्धा थे जनेश्वर मिश्रा: यशपाल सिंह

Image
मनाई गई छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि बलिया। समाजवादी विचारधारा के अग्रदूत  बागी बलिया के सपूत छोटे लोहिया स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि शनिवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के जीवन एवं उनके जीवन से जुड़े अनेक स्मृतियों पर चर्चा किया।  वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा समाजवादी विचारधारा के वाहक एवं अस्पष्ट वक्ता के लिए युगो युगो तक याद किए जाएंगे। समाजवादी पार्टी को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में छोटे लोहिया का योगदान  अद्वितीय रहा है। समाजवादी पार्टी ने भी उनकी स्मृतियों को अक्षुण बनाए रखने के लिए अपने शासनकाल में जनेश्वर मिश्रा ग्राम विकास योजना चलाकर प्रदेश के कोने- कोने में उनके नाम को अमरत्व प्रदान किया साथ ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा पार्क बनाकर उनकी मूर्ति स्थापना किया। जो यह दर्शाने के लिए काफी है कि समाजवादी पार्टी और इसके नेता अखिलेश यादव के लिए स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा जी का विचार कितना महत्वपूर्ण है। इस अवसर ...

सभी जात धर्म के लोगों के स्वाभिमान के पर्याय हैं अखिलेश यादव

Image
अब केवल उनचास दिन शेष है योगी सरकार के, भाजपाई फैलाएंगे नफरत और अफवाह, सतर्क रहें: नेता प्रतिपक्ष  बलिया। उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव युवा, छात्र, गरीब, मजदूर, किसान, अतिपिछड़ा, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और लोकतन्त्र- धर्म निरपेक्षता में विश्वास रखने वाले सभी जाति, धर्म और वर्ग के लोगों के स्वाभिमान के पर्याय हैं। हिटलरी गुमान के समर्थक भाजपाई उनके ऊपर ओछी टिप्पणी करने से बाज आएं नहीं तो उत्तर प्रदेश में भाजपा के खाते से विधायक शब्द लुप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व को अपने आंतरिक सर्वे में यह सत्य पता चल गया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव जनता की पसन्द है और वह सत्ता में आ रहे हैं। दस मार्च को इसकी विधिवत घोषणा हो जानी है। इसी वजह से लाठी मार पार्टी भाजपा हताश है। इसी हताशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या की जगह भग कर गोरखपुर की शरण में गए हैं।                 नेता प्रतिपक्ष रामगोव...

सपा सरकार बनने पर सभी फसलों की दी जाएगी एमएसपी: रामगोविंद चौधरी

Image
विस चुनाव में भाजपा को हटाने और हराने के लिए नेता प्रतिपक्ष ने लिया ‘'अन्न संकल्प‘‘ बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं अनुसरण करते हुए उत्तर प्रदेश विधान सभा मे प्रतिपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा को हटाने और हराने के लिए ‘‘अन्न संकल्प‘‘ लिया है। स्थानीय नगर जगदीशपुर पानी टँकी स्थित अपने आवास पर अनेक समर्थकों के साथ रामगोविन्द चौधरी और उपस्थित अन्य नेताओं ने भाजपा को हटाने और हराने का ‘‘अन्न संकल्प‘‘ लिया। इस अवसर पर रामगोविन्द चौधरी ने पार्टी के सभी नेताओं और किसानों से अपील किया कि वे सब अन्न संकल्प लें कि किसानों पर अत्याचार और अन्याय करने वाली भाजपा सरकार को हटाएं और हराएंगे। रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि किसानों ने अपने संघर्ष से भाजपा सरकार को झुका दिया। भाजपा सरकार ने जो तीन काले कानून किसानों पर थोपे थे, उससे खेती बर्बाद हो जाती, जमीन छिन जाती, किसान बर्बाद हो जाता, फसलों का कंट्रोल दूसरों के हाथ में चला जाता। श्री चौधरी ने कहा कि आंदोलन के दौरान किसान शहीद हुए, उनकी जान गई, झूठे मुकद...

भरभरा कर गिर जाएगी झूठ की नींव पर खड़ी भाजपा की इमारत

Image
सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' ने भाजपा में मची भगदड़ पर जारी किया बयान बलिया। झूठ और घमंड की दीवार लंबे समय तक नहीं टिकती। वह जल्द ही ताश के पत्तों की तरह बिखर जाती है। वही हालत सत्ता के नशे में चूर दंभी भाजपा का हो रहा है। अभी चुनाव प्रारंभ भी नहीं हुआ कि दंभ और झूठ की बुनियाद पर टिकी भाजपा में भगदड़ मच गई। भाजपा में मची भगदड़ पर समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' ने प्रेस को एक बयान जारी किया। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जैसे-जैसे चुनाव के चरण नजदीक आते जाएंगे, उन इलाकों में झूठ की नींव पर खड़ी भाजपा की इमारत भरभरा कर गिर जाएगी। कान्हजी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से विकास से दूर प्रदेश में अभिव्यकि को दबाओ और ठोको नीति चल रही थी। झूठ दर झूठ जनता को परोसा जा रहा था। सत्ता में बैठे लोगों की भी बातों को उच्च पदस्थ लोगों द्वारा अनसुना किया जाता रहा। जो कोई भी अपने हक और अधिकार की बात कहने गया उसे लाठियां दी गईं। प्रदेश का किसान, मजदूर युवा, छात्र और आम लोग ...

पार्टी में पूरी लगन के साथ करूँगा काम: रामदेव

Image
सपा में शामिल हुए पूर्व प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि रामदेव यादव मनियर (बलिया)। सरवार ककरघट्टी के पूर्व प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि रामदेव यादव शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की पुन: सदस्यता ग्रहण कर लिया। उत्तर प्रदेश सरकार में विरोधी दल के नेता रामगोविंद चौधरी ने अलग- अलग कार्यक्रम में रामदेव यादव एवं महिंद्रा निवासी दिलीप कुमार मिश्रा को माला पहनाकर सपा की सदस्यता दिलाई।  इस मौके पर रामदेव यादव ने कहा कि हमारा नेता प्रतिपक्ष के साथ कुछ मतभेद था। नेता प्रतिपक्ष ने उस मतभेद को दूर किया और पुनः मेरा घर वापसी समाजवादी पार्टी में हो गया। पहले भी मैं समाजवादी पार्टी में था। कुछ मतभेद के कारण मैं पार्टी छोड़ दिया था और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया था। अब मैं पार्टी में पूरी लगन के साथ काम करूंगा। और बांसडीह में होने वाले युवा सभा में भी अपने पूरे समर्थकों के साथ भाग लूंगा। उसकी तैयारी में लगा हुआ हूं। इस संदर्भ में पूछे जाने पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि रामदेव यादव मेरे साथ 2012, 2017 के चुनाव में थे और 2022 के चुनाव में भी रहेंगे...

अखिलेश यादव ही करेंगे आपकी हर समस्याओं का निदान: अरविंद गोंडवाना

Image
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की यात्रा का सपा कार्यालय पर हुआ स्वागत बलिया। समाजवादी सरकार बनाएं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की यात्रा बुधवार को बलिया जनपद में आई। यात्रा का स्वागत समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादियों द्वारा किया गया स्वागत समारोह में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं ने संयुक्त रुप से हिस्सा लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर हमारे समाज के ऊपर जितना जुल्म हो रहा है। आज के पहले कभी इतना जुल्म नहीं होता था इसीलिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि हम 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनाएंगे इसके लिए हम हर बूथ बूथ पर समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ मुस्तैदी से खड़े रहेंगे।        इस अवसर पर रथ का नेतृत्व कर रहे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरविंद गोड़वाना ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक विशाल हृदय और बड़े व्यक्तित्व के नेता है। उनके द्वारा ही प्रदेश और समाज का विकास संभव है...

मोदी और योगी के राज में उत्तर प्रदेश का हुआ सर्वागीण विकास: अनुप

Image
भाजयुमो का युवा सम्मेलन सम्पन्न, हजारो युवको ने किया प्रतिभाग बांसडीह (बलिया)। भारतीय जनता युवा मोर्चा बलिया के तत्वावधान में बुधवार को युवा सम्मेलन बासडीह स्थित माध्यमिक विद्यालय पर किया गया जिसमें बलिया जिले के सात विधान सभाओं के सभी 31 मंडलो से दस हजार से ज़्यादा युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनुप गुप्ता रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रहे। कार्यक्रम में प्रवासी के तौर पर मनमोहन सिंह अप्पु का आगमन हुआ। मुख्य अतिथि अनुप गुप्ता ने कहा कि आज प्रदेश में योगी जी और मोदी जी के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश लगातार प्रगति पर हैं। बीमारू राज्य से आगे बढ़ कर एक्सप्रेस वे वाला प्रदेश हो गया हैं। वहीं हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा अपने वादा को पुरा करते हुए साढ़े चार साल मे चार लाख पचास हजार सरकारी नौकरी तथा एक करोड़ युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ कर आत्मनिर्भर बनाया है। वहीं प्रदेश के सभी स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्रों को तकनीकी से जोडते हुए सभी को स्मार्ट फोन तथा ...

अपने तरीके से इतिहास लिखना चाहती है भाजपा सरकार: नारद राय

Image
राज नारायण पार्क का नाम बदलने के विरोध में सपाइयों ने सौपा राज्यपाल को संबोधित पत्रक बलिया। भाजपा सरकार द्वारा पिछले दिनों वाराणसी स्थित राज नारायण पार्क का नाम बदल कर बेनियाबाग कर दिए जाने पर जनपद बलिया के समाजवादियों में भी व्यापक रोष देखा गया। इसी क्रम में बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।  पत्रक में सपा नेताओं ने मांग किया कि स्वर्गीय राज नारायण जी ने देश की आजादी की लड़ाई से लेकर आपातकाल की लड़ाई में भी अगली कतार में रहकर नेतृत्व किया और उस बेनियाबाग में गुलामी के प्रतीक के रूप में स्थित महारानी विक्टोरिया के मूर्ति को तोड़कर पूर्वांचल में स्वाधीनता की मसाल प्रज्वलित की थी। उस राज नारायण के नाम को हटाकर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने भारत के स्वाधीनता संग्राम के इतिहास को एवं आंदोलनकारियों के नाम को मिटाने का कुचक्र रचा है जिसे हम समाजवादी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर आवश्यकता पड़ी तो सड़क पर उतर के जोरदार विरोध करेंगे। जिलाधिकारी कार्यालय पर पत्रक देने के लिए...

विकास के मामले में बलिया की हुई है उपेक्षा: राम इकबाल सिंह

Image
पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह का सपा कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सोमवार को गृह जनपद बलिया में आने पर पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह का जोरदार स्वागत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के तरफ से आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए राम इकबाल सिंह ने कहा कि मैं जहाँ रहता हूं वही के बन के रहता हूँ। आज मैं समाजवादी पार्टी में हूँ और पूर्णरूप से समाजवादी हूँ। मैं विद्यार्थी जीवन से ही अपने लोगों के लिए जीता हूँ और मरता हूँ। मेरे सर पे आज जो लाल टोपी है वह संघर्ष की निशानी है। समाज मे समरसता की प्रतीक है। इस टोपी की कीमत वह क्या जाने जिसने कभी कोई संघर्ष किया ही नही। जिसने किसी सामाजिक कार्य के लिए कभी जेल गया ही नही। राम इकबाल सिंह ने कहा कि भाजपा में 15 दुकान है उस 15 मे से कब कौन नाराज हो जाय पता ही नही चलता।समाजवादी पार्टी में आया हूँ तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से भी कहा हूँ कि आप टिकट देंगें या नही देंगे अब पूरा जीवन समाजवादी...

मेरे कार्यकर्ता ही है मेरा परिवार हिम्मत और हौसला: रामगोविंद

Image
सपा सुभासपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उमड़ा जन सैलाब बांसडीह (बलिया)। स्थानीय कस्बा स्थित इण्टर कालेज के मैदान में शनिवार को सपा सुभासपा के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जहाँ पूरा मैदान पीले रंग एव समाजवादी पार्टी के झण्डे से पट गया। सड़क से लेकर बाहर तक सिर्फ जनता ही जनता दिख रही थी। उपस्थित जनसमुदाय ने दोनों हाथ उठाकर सपा सुभासपा गठबंधन को जिताने के लिए सभी प्रकार कुर्बानियों के लिए हम तैयार है।       कार्यकर्ताओ के सम्मान समारोह में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि मेरे कार्यकर्ता ही मेरा परिवार हिम्मत और हौसला है। बांसडीह क्षेत्र जैसा मेहनती और लड़ाकू कार्यकर्ता बहुत कम देखने को मिलते है। मैं सौभाग्यशाली हूँ कि मुझे आप लोगो जैसे कार्यकर्ता मिले है। आप लोगो का सम्मान में ही मेरा सम्मान है। आप के सम्मान के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हूं। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा गेट (दरवाजा) कभी बन्द नही होता। 24 घण्टे खुला रहता है।मेरी कोशिश रहती है कि आप के हर सुख दुःख में सहभागी रहूं। प्रद...

सपा की सदस्यता ग्रहण के पश्चात पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह का जनपद में आगमन 27 को

Image
सोमवार को पार्टी कार्यालय पर होगा स्वागत बलिया। समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद जुझारू नेता पूर्व विधायक राम एकबाल सिंह आगामी 27 दिसम्बर सोमवार को प्रथम बार बलिया आ रहे है। उक्त जानकारी देते हुए सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने बताया कि राम एकबाल सिंह लखनऊ से सड़क मार्ग यानी कि पूर्वाचल एक्सप्रेस वे के रास्ते चल कर 9 बजे प्रातः रसड़ा आ जाएंगे। जहाँ से चिलकहर, फेफना होते हुए 11.30 पर पार्टी कार्यालय बलिया पर पहुचेंगे। समाजवादी पार्टी के साथियो से आग्रह है कि पूरे रास्ते सहित पार्टी कार्यालय पर भी निर्धारित समय पर पूर्व विधायक का पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर आने पर स्वागत हेतु पहुँचे।

कार्यकर्ता सम्मान संगोष्ठी 25 दिसम्बर को

Image
कार्यक्रम में सपा एवं सुभासपा के कार्यकर्ता होंगे सम्मिलित बलिया।  समाजवादी पार्टी व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 25 दिसम्बर दिन शनिवार को कार्यकर्ता सम्मान संगोष्ठी का आयोजन इण्टर कालेज, बांसडीह में होगा। उक्त कार्यक्रम के मुख्यअतिथि उ0प्र0 विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी व विशिष्ट अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री डॉ0 अरविन्द राजभर होंगे।                   सुशील पाण्डेय "कान्हजी"   उक्त आशय की जानकारी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्ह जी" ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए बताया है कि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ-साथ दोनों दलों के नीतियों व मिशन 2022 पर व्यापक चर्चा की जायेगी। उन्होंने बताया है कि कार्यक्रम में भारी संख्या में दोनों दलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें और वर्तमान सरकार के जनविरोधी नीतियों उजाकर कर सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प भी लिया जाएगा। श्री कान्हजी ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि वे भ...

विश्वकर्मा समाज के बेहत्तरी के लिए सपा ने किया है सबसे अधिक कार्य: राम आश्रय विश्वकर्मा

Image
सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित हुआ विश्वकर्मा जनचौपाल बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर विश्वकर्मा जनचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री राम आश्रय विश्वकर्मा ने जन चौपाल कार्यक्रम में उपस्तित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वकर्मा समाज के बेहत्तरी के लिए जितना काम समाजवादी पार्टी ने किया है उतना आज तक किसी भी पार्टी ने नही किया। श्री विश्वकर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने इस समाज को पहचान दिया है तो अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री काल मे ताकत देने का काम किया है आज वर्तमान सत्ता में हमारे समाज को कोई महत्व नही दिया गया जिसका उदाहरण है कि इस सरकार में हमारा प्रतिनिधित्व जीरो है। इस लिए शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के उपासको आप सब एकजुट होकर 2022 में समाजवादी पार्टी के पक्ष में खड़े हो जाइए। आप सौभाग्यशाली है कि आप का हुनर ही आपकी ताकत है आप को किसी के सामने हाथ फैलाने की नौबत कभी नही आती आप जन्म से ही सृजनकर्ता है। उत्तर प्रदेश वि...

25 दिसम्बर तक चलेगा सपा का "झण्डा लगाओ" अभियान

Image
पार्टी से जुड़े सभी लोग अपने घरों, प्रतिष्ठानों, चार पहिया व दोपहिया वाहनों पर लगाएंगे झण्डा बलिया। आगामी विधान सभा चुनाव अभियान को धार देने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देश पर 15 दिसम्बर से आगामी 25 दिसम्बर तक पार्टी का "झण्डा लगाओ" अभियान चलेगा।  पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए सपा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत समाजवादी पार्टी से जुड़े सभी लोग अपने घरों पर, प्रतिष्ठानों पर, चार पहिया और दोपहिया वाहनों पर अनिवार्य रूप से झण्डा लगाएंगे। जिसकी बीच- बीच मे समीक्षा भी होती रहेगी। कान्हजी ने प्रेस को बताया कि जनपद में इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी वरिष्ठ नेतागण, पार्टी पदाधिकारी गण और सभी कार्यकर्ता आज ही से सक्रियता से लग गए हैं। जिससे कि 25 दिसम्बर आते- आते पूरा जनपद समाजवादी झण्डा से पट जयेगा। इस अभियान के बाद बलिया जनपद जिसे विकास कार्यो में वर्तमान सत्ता द्वारा  अनदेखा किया गया है। यहाँ की जनता खुल कर उन्हें जबाब दे देगी।

साढ़े तीन लाख संविदा कर्मी को सरकारी विभाग में दिया गया रोजगार: दिनेश शर्मा

Image
साढ़े आठ करोड़ की परियोजनाओं का डिप्टी सीएम ने किया लोकार्पण- शिलान्यास बलिया। उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को जूनियर हाइस्कूल, बांसडीह के परिसर में सरकार की साढ़े आठ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण- शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को संबोधित भी किया।  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी ने बलिया क्षेत्र को बदलने का काम किया है। यहां सड़कों का जाल बिछाया। बिजली आपूर्ति में व्यापक सुधार किया। डिप्टी सीएम डॉ शर्मा ने कहा कि पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए सरकारी नौकरी हर उस नौजवान को दी गई जो उसका असली हकदार था। साढ़े तीन लाख संविदा कर्मी को सरकारी विभाग में रोजगार दिया गया। इसके अलावा दो करोड़ लोगों को लघु उद्योग में रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि हम अगड़ा- पिछड़ा में अंतर नहीं कर रहे, बल्कि उनको बराबर में लाने का प्रयास कर रहे हैं। डॉ शर्मा ने कहा कि कोविड महामारी में मोदी व योगी सरकार ने बेहतर काम करके दिखा दिया है। पहले किसी भी महामारी की वैक्सीन के लिए भारत अन्य देशों पर निर्भर रहता था, पर कोविड महामारी के लिए अपने देश में वैक्सीन बनाने के...

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं बैरिया विधायक: अरविंद गिरी

Image
सयुस के प्रदेश अध्यक्ष ने बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के बयान पर किया पलटवार बलिया। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ऊपर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने कहा कि आगामी विधानसभा के  चुनाम में बैरिया विधानसभा से विधायक जी की जमानत जब्त होने वाली है।  कहा कि बैरिया विधायक ही नहीं बल्कि इनके आकाओं को भी समाजवादी पार्टी का एक आम कार्यकर्ता चुनाव हरा कर भाजपा के घमंड को तोड़ेगा। कहा कि विधायक जी अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस तरह का बयान देते रहते हैं। कहा कि अखिलेश यादव जी को चुनाव में एक लाख मतों से हराने का उनका बयान सूर्य को दीपक दिखाने के समान व हास्यपद है।  उन्होंने कहा कि बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह जी का राजनीतिक सूर्य अस्त हो चुका है, इसलिए वे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। बताया कि पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है, इस परिवर्तन की लहर की चपेट में भारतीय जनता पार्टी के साथ- साथ बैरिया विधायक भी आने वाले हैं। कहा कि बयान...

सपा के बूथ कमेटियों के सत्यापन हेतु प्रभारी नियुक्त हुए रामगोविंद

Image
नेता प्रतिपक्ष के लम्बे चुनावी राजनीति के अनुभव का लाभ अवश्य मिलेगा बलिया सपा को: कान्हजी बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी को 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु बलिया जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के समस्त बूथ कमेटियों के सत्यापन और मतदाता सूची संशोधन की समीक्षा हेतु प्रभारी नियुक्त किया है।                          रामगोविंद चौधरी रामगोविन्द चौधरी के नाम जारी  पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि यथाशीघ्र जनपद में बूथ कमेटी एव मतदाता सूची में नाम संशोधन के कार्य की समीक्षा कर आगामी 5 दिसम्बर को वस्तु स्थिति से पार्टी मुख्यालय को अवगत कराएं। उक्त पत्र को मीडिया में जारी करते हुए समाजवादी पार्टी बलिया के प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव के दृष्टि से अति महत्वपूर्ण इस कार्य का बलिया का प्रभारी नेता प्रतिपक्ष रामगोव...