Posts

Showing posts with the label चन्द्रशेखर जयंती

श्रीराम इनसाइट ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर बांटी शिक्षण सामग्री

Image
बलिया के आधा दर्जन स्कूलों में किया गया शिक्षण सामग्री का वितरण बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर जी की जयंती के अवसर पर श्रीराम इनसाइट शेयर ब्रोकर्स लिमिटेड द्वारा सामाजिक सरोकारों का निर्वहन करते हुए जिले के आधा दर्जन स्कूलों में शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर भारी उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीराम इनसाइट के महाप्रबंधक अवधेश कुमार सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जीवन दर्शन और उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को जननायक के आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। साथ ही सभी विद्यालयों के उपस्थित प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने श्रीराम इनसाइट की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के प्रति एक सराहनीय कदम बताया। इस दौरान श्रीराम इनसाइट के बलिया शाखा प्रबंधक दिनेश्वर प्रसाद चतुर्वेदी और बृजेश सिंह ने भी अपने विचार साझा करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। इस विशेष अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित विद्याल...