Posts

Showing posts with the label शिव चर्चा

हनुमान जयंती पर शिव चर्चा का हुआ आयोजन

Image
सस्वर भजनों के माध्यम से भगवान के विभिन्न प्रसंगो को भावपूर्ण रुप से किया रेखांकित रसड़ा (बलिया)। पंचमुखी हनुमान सेवा समिति , रसड़ा के तत्वावधान में नगर के वार्ड नं0 8 हनुमान नगर स्थित नवनिर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर दिनांक 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर शिवचर्चा तथा सायंकाल 6.30  बजे से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।  शिवचर्चा में सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति में भगवान शिव के रुद्रावतार एवं प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त श्री हनुमान जी के जन्म की कथा को महिला वक्ताओं द्वारा गायन के माध्यम से विस्तार से वर्णन किया गया। उपस्थित श्रद्धालु ममतामयी माताओं एवं बहनों ने सस्वर भजनों के माध्यम से भगवान शिव सहित भगवान राम, कृष्ण, वीर हनुमान आदि के प्रसंगो को भावपूर्ण रुप से रेखांकित किया।  तत्पश्चात पं0 रमेश तिवारी (पुजारी ) के नेतृत्व में सायं श्री हनुमान चालीसा का 11 बार संगीतमय समवेत पाठ , हवन, आरती तथा प्रसाद का वितरण किया गया। समवेत पाठ में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर सम...