22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस पर विशेष -
भारतीय संस्कृति में निहित प्रकृति संरक्षण की अवधारणाओं को बनाना होगा जीवन शैली का अंग-डाॅ. गणेश पाठक पूरे विश्व के देशों में प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को अनियोजित एवं अनियंत्रित विकास तथा मानवीय गतिविधियों से उत्पन्न संकट से पृथ्वी को बचाने हेतु पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य जागरूकता पैदा करना है। पृथ्वी दिवस पर प्रत्येक वर्ष के लिए अलग -अलग थीम निर्धारित की जाती है, जिसके आधार पर पूरे वर्ष कार्यक्रम चलाए जाते हैं एवं मानव को जागरूक किया जाता है कि मानव यदि अभी से भी नहीं चेतेगा तो पृथ्वी का विनाश निश्चित है। ऊर्जा उपभोग एवं संरक्षण - इस वर्ष, 2026 की पृथ्वी दिवस की थीम है "हमारी शक्ति, हमारा ग्रह"। यहां पर शक्ति से तात्पर्य मानव शक्ति ( मानव संसाधन ) एवं ऊर्जा शक्ति से है। हमें मानव संसाधन के रूप में मानव की शक्ति ( क्षमता ) को समझते हुए उसके सकारात्मक शक्ति को समझना एवं उपयोग में लाना होगा। हमें प्राकृतिक तत्वों के साथ - साथ ऊर्जा संरक्षण करना भी अति आवश्यक है। हम जानते हैं कि परम्परागत ऊर्जा के स्रोत सिमित हैं, जो भविष्य में कु...