मन्दिर निर्माण के लिए ग्रामीणों ने दी आर-पार की चेतावनी
तालाब पर कब्जे से बवाल, MLC की चिट्ठी के बाद भी प्रधान बेपरवाह बलिया। जनपद के सिकंदरपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा मालदह चट्टी में सार्वजनिक संपत्ति पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी को शिकायती पत्र सौंप कर ग्राम सभा की बेशकीमती पोखर की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को तत्काल रुकवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान पर मिली भगत का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की ही मंटू पुत्र ननकू द्वारा ग्राम सभा की पोखर की जमीन के करीब 50×20 फीट हिस्से पर अवैध पक्का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने सीधे तौर पर ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि यह निर्माण कार्य प्रधान की मिली भगत, मौन सहमति और संरक्षण में हो रहा है। ग्रामीणों का तर्क है कि जहां प्रधान का दायित्व ग्राम सभा की संपत्ति की सुरक्षा करना है वही वह अपने पद का दुरुपयोग कर अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं। मंदिर शिफ्टिंग को लेकर नया विवाद इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब मंदिर विस्थापन का मुद्दा सामने आया। ग्रामीणों के ...