Posts

Showing posts with the label जिलाधिकारी बलिया

कामजी गोंड हत्याकाण्ड में संलिप्त , पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा पत्रक

Image
अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी को सौंपा गया प्रपत्र बलिया। जनपद के गायघाट रेवती निवासी कामजी गोंड अनुसूचित जनजाति के है। कामजी गोंड हत्याकाण्ड में संलिप्त दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को प्रत्रक सौंपा गया। कामजी गोंड हत्याकाण्ड की प्राथमिकी थाना- रेवती में एफ0आई0आर0- 0213 दिनांक 12.07.2026 धारा- बी0एन0एस0 2023 की धारा- 191(2), 103(1), 131, 352 के तहत दर्ज है जिसमें एस0सी0/एस0टी0 एक्ट की धारा भी जोड़ने की मांग को लेकर, इसके साथ ही कामजी गोंड हत्याकाण्ड में संलिप्त पुलिस सिपाही व उपनिरीक्षक को तत्काल बर्खास्त कर जेल भेजने, मृतक कामजी गोंड के परिजनों को एक करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, उनकी विधवा पत्नी को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने व उनके पुत्र को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनिवास गोंड के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से मा.मुख्यमंत्री जी व राज्यपाल ज...

गोंड जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन 11 मई को

Image
जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से मा.मुख्य मंत्री जी व महामहिम राज्यपाल को प्रेषित किया जाएगा ज्ञापन बलिया। भारत के राष्ट्रपतीय राजपत्र संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश संशोधन अधिनियम- 2002 द्वारा गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता दी गयी है। "मा.प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ शासनादेश संख्या- 129/2021/ 3206/26-3-2021 दिनांक 3 नवम्बर 2021 द्वारा स्पष्ट रूप से दिशा-निर्देश दिया गया है कि आवेदनकर्ता द्वारा साक्ष्य के तौर पर भू-राजस्व अभिलेखों 1323, 1324, 1356, 1359 किसी एक फसली में गोंड अंकित हो की पुष्टि अभिलेखागार के मूल रिकॉर्ड से किए जाने के पश्चात गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र निर्गत कर दिया जाए।"  उक्त दिशा-निर्देश का कड़ाई से अनुपालन कराने की मांग को लेकर 11 मई 2026 सोमवार को 11 बजे से प्रदर्शन कर बलिया जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से मा.मुख्य मंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार व महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश शासन को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।  इस आशय की जानकारी ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन आगसा के संस्थापक संरक्षक अरविंद गो...