रामनवमी के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भव्य पूजा अर्चना
अभय कुमार श्रीवास्तव ने बलिया वासियों को दी रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
बलिया। कलेक्ट के समीप स्थित दुर्गा मंदिर में नवरात्रि व रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य कलश पूजा हुआ। नगर पालिका क्षेत्र के नेता अभय कुमार श्रीवास्तव उर्फ बिट्टू ने मीडिया से वार्ता कर बताया कि हम पूरे बलिया वासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।
उन्होंने प्रार्थना किया कि जो युद्ध छिडा है, मां उसे समाप्त करें, जिससे देश शांति तरीके से चले और देश में शांति रहे। कौशल उपाध्याय ने भी रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम हर साल रामनवमी के शुभ अवसर पर किया जाता है और आगे भी किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, और महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता
Comments
Post a Comment