Posts

Showing posts with the label मिलावट की पहचान

मिलावट की पहचान करने की सरल एवं व्यावहारिक विधियों का किया गया प्रदर्शन

Image
जेएनसीयू मे गृह विज्ञान विभाग द्वारा हुआ खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान एवं जागरूकता कार्यक्रम बलिया। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत गृह विज्ञान विभाग, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा तृतीय दिवस पर खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जागरूकता एवं मिलावट की पहचान विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।  कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण एवं निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में प्रयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों में होने वाली संभावित मिलावट के प्रति जागरूक करना तथा सरल, घरेलू एवं प्राथमिक परीक्षण विधियों के माध्यम से मिलावट की पहचान के बारे में जानकारी प्रदान करना रहा। विभाग की प्रभारी डॉo सौम्या तिवारी ने बताया कि मिलावट की आशंका होने पर केवल घरेलू परीक्षण के आधार पर अंतिम निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर मान्यता प्राप्त खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच करानी चाहिए। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा विभिन्न सामान्य खाद्य पदार्थों को उदाहरण के ...