Posts

Showing posts with the label डॉ. भीम राव अंबेडकर

बाबा साहब की प्रतिमा खंडित करने पर बवाल

Image
पुलिस ने अराजक तत्वों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग किया पंजीकृत रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रोहन में शनिवार को माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब कुछ अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की नवनिर्मित प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। अराजक तत्वों द्वारा प्रतिमा को क्षति पहुंचाने की खबर फैलते ही ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने  पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना रसड़ा की पुलिस फोर्स और नायब तहसीलदार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा- बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने प्राप्त तहरीर (शिकायत) के आधार पर अज्ञात अराजक तत्वों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग (FIR) पंजीकृत कर लिया है। प्रशासन की देखरेख में खंडित मूर्ति की तत्काल मरम्मत करा दी गई हैं।  क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात दी गई है। प्रशासन ने दोषियों के विरुद्ध सख्त विधिक कार्यवाही ...