Posts

Showing posts with the label भव्य आयोजन

रोटरी ब्लड प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन एक जुलाई से

Image
101 क्लबों के साथ सेवा का महाकुंभ, "The League Where Every Drop Wins" वाराणसी। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनेशन चेयरमैन एवं रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी के चार्टर अध्यक्ष रो. राजेश कुमार गुप्ता (Centurion) के नेतृत्व में रोटरी वर्ष 2026-27 के शुभारंभ पर 1 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक Rotary Blood Premier League (RBPL) का भव्य आयोजन किया जाएगा। "The League Where Every Drop Wins" थीम पर आधारित इस अभिनव अभियान का उद्देश्य रक्तदान को जन-जन का उत्सव बनाना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से अधिकाधिक रक्त संग्रह करना तथा प्रत्येक रोटेरियन को मानव सेवा के इस महायज्ञ से जोड़ना है। इस वर्ष डिस्ट्रिक्ट 3120 के सभी 101 क्लब इस अभियान में भाग लेंगे। प्रत्येक क्लब अधिक से अधिक स्वैच्छिक रक्तदान, नए रक्तदाताओं के पंजीकरण तथा सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (SDP) दान के माध्यम से अंक अर्जित करेगा। रक्तदान की प्रत्येक बूंद किसी न किसी मरीज के जीवन की जीत बनेगी। RBPL को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए क्लब, जोन, रीजन एवं डिस्ट्रिक्ट स्तर पर विशेष सम्मान प...

सांस्कृतिक संध्या 'अंतर्यात्रा' का हुआ भव्य आयोजन

Image
सनबीम स्कूल बलिया में नाट्य प्रस्तुति बलिया। वर्तमान वैश्विक प्रतिस्पर्धा के युग में केवल किताबी शिक्षा पर्याप्त नहीं है। इसी उद्देश्य को सार्थक करते हुए सनबीम स्कूल, बलिया अपने विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। विद्यालय द्वारा शैक्षणिक विकास के साथ-साथ रचनात्मक, तकनीकी और नेतृत्व क्षमताओं को विकसित करने के लिए  निरंतर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विद्यालय के जोश ग्राउंड' में रविवार को एक विशेष सांस्कृतिक संध्या " अंतर्यात्रा " का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित दर्शकों ने इतिहास के झरोखों और साहित्य की गहराई का जीवंत अनुभव किया। सुप्रसिद्ध रंगकर्मी श्री प्रणब मुखर्जी के निर्देशन और परिकल्पना में तैयार इस नाटक ने इतिहास के चार खंडों को ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता केदारनाथ सिंह की कविताओं के साथ खूबसूरती से पिरोया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किताबी ज्ञान को क्रियात्मक गतिविधियों से और केदारनाथ सिंह जैसी महान विभूतियों के साहित्य स...