नवनिर्मित मंदिर पर कुलपति ने धर्मपत्नी के साथ किया कन्या पूजन

जेएनसीयू में धूमधाम से मनाया गया वासंतिक नवरात्रि
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति 
प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में शुक्रवार को वासंतिक नवरात्रि धूमधाम से मनाया गया। नवनिर्मित मंदिर में कलश स्थापना और पूजन अर्चना के उपरांत कन्या पूजन विधिवत तरीके से की गई जिसमें आस पास के क्षेत्र से बालिकाओं को आमंत्रित किया गया। 

कुलपति ने धर्मपत्नी डॉ नीरा गुप्ता के साथ कन्याओ के पाँव भी पखांरेl तत्पश्चात, उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार, वासंतिक नवरात्रि के शुभ अवसर पर मिशन शक्ति - फेज 5 के द्वितीय चरण अंतर्गत यौन उत्पीड़न निरोधक प्रकोष्ठ द्वारा, बालिकाओं को गुड-टच, बैड - टच के बारे में बताया गया। प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ पुष्पा मिश्रा ने बालिकाओं को समझाया कि बैड-टच के बारे में कैसे और किसे बताना होगा। कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता ने बालिकाओं को भारत का भविष्य बताया।  कहा कि समाज को एक बेहतर दिशा देने के लिए बालिकाओं के लिए सुरक्षित समाज अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में शामिल डॉ नीरा गुप्ता ने कन्याओं की सुरक्षा के लिए सभी की जिम्मेदारी की बात कही। कुलसचिव श्री एस एल पॉल ने बालिकाओं से सहज बातचीत की और उनको भविष्य की शुभकामनाएं दी। 

वित्त अधिकारी श्री आनंद दुबे ने बालिकाओं को देवी स्वरूप बताया और कहा कि इनकी सुरक्षा हम सभी की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। मिशन शक्ति की समन्वयक डॉ अनुराधा राय ने कार्यक्रम में शामिल सभी विद्वत जनों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर कुलानुशासक डॉ प्रियंका सिंह, डॉ छबि लाल, डॉ मनोज कुमार, डॉ प्रवीण यादव, डॉ रंजना मल्ल, डॉ तृप्ति तिवारी, डॉ लाल विजय सिंह, डॉ शैलेन्द्र सिंह, डॉ विनीत सिंह सहित आचार्य गण और कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर समाधान दिवस पर डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया आवेदन