Posts

Showing posts with the label विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर

छह माह में बदलेगी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर की तस्वीर: दयाशंकर सिंह

Image
विद्यालय प्रांगण में आयोजित पूर्व कार्यकर्ता बैठक एवं सहभोज कार्यक्रम में की घोषणा बैरिया (बलिया)। विधानसभा क्षेत्र बैरिया के बादिलपुर गांव स्थित विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर बघौच बाबूबेल एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है। वर्ष 1986 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जिस विद्यालय का शिलान्यास कर कहा था कि योगेंद्र ! "कहीं ऐसा न कि जैसे उस शिला के उद्धार के लिए भगवान राम को अवतार लेना पड़ा वैसे ही इस शिला के उद्धार के लिए किसी राम को अवतरित होना पड़ जाए। वर्षों से जर्जर पड़े इस विद्यालय की अवस्था को चरितार्थ कर रहे अटल जी के वें अटल शब्द आज भी उस राम की प्रतिक्षा में हैं जो इस विद्यालय का उद्धार करे।  पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद श्री भरत सिंह जी द्वारा कुछ सहयोग किया गया, किन्तु विद्यालय का समुचित विकास नहीं हो सका। आठवीं तक की मान्यता प्राप्त यह विद्या मंदिर में विद्वान गुरुजनों द्वारा कम वेतन एवं शुल्क में समर्पित भाव से राष्ट्रनायकों को तैयार किया जाता रहा है। गरीब परिवार के बच्चे आज भी यहां कम फीस में अच्छी शिक्षा प्रा...