Posts

Showing posts with the label अवैध शराब

जब्त अवैध शराब को प्रशासन द्वारा किया गया नष्ट

Image
बांसडीह पुलिस द्वारा विभिन्न मुकदमो में बरामद किया गया था  6000 बोतल अवैध शराब  बलिया। उ0प्र0 शासन द्वारा  मालों (जब्त/बरामद अवैध शराब) के निस्तारण संबंधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरन नय्यर द्वारा जनपद के थानों में जब्त/ बरामद अवैध शराब के निस्तारण के संबंध में चलाये जा रहे अभियान में माननीय न्यायालय सीजेएम बलिया के आदेश के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट बलिया महोदय द्वारा गठित की गयी टीम की उपस्थिति में 26 मई दिन गुरुवार को थाना बांसडीह परिसर बलिया में कुल 281 मुकदमों में जब्त/ बरामद कुल 6000 बोतल अवैध शराब व जरीकेन में  लगभग 1200 लीटर अवैध शराब को नियमानुसार विनष्ट किया गया। विनष्ट कराने वाली टीम में सुश्री दीपशिखा सिंह, उपजिला मजिस्ट्रेट बांसडीह बलिया, राजेश कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी बांसडीह बलिया व राजीव कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक सहतवार आदि सम्मिलित रहे। रिपोर्ट: असगर अली

पुलिस ने नष्ट किया अवैध शराब

Image
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया के निर्देश पर किया गया नष्ट बलिया। थाना कोतवाली बलिया में पुलिस द्वारा पकड़े गए अवैध शराब को आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीजेएम बलिया के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा के देखरेख में नष्ट किया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह, डीके पाठक के अलावा समस्त पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। वही कोर्ट के लोग इसके अलावे समाजसेवी लोग भी उपस्थित रहे। रिपोर्ट: असगर अली

अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान

Image
पकड़े जाने पर होगी कठोर कार्यवाही: एएसपी बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराते हेतु मंगलवार को तहसील सिकंदरपुर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें सभी शराब की दुकानों को पुष्टि के साथ चेक किया गया।  वही उन वाहनों को चेक किया जा रहा है जो वाहनों के माध्यम से शराब आने की संभावना होती है, जैसे अंबेस्टर, ट्रक और छोटी गाड़ियों का चेक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी शराब की दुकानों में अवैध रूप से पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। सिकंदरपुर में चुनावी जनसभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के दौरान पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी थी। जिसमें सीओ सिकंदरपुर, सीओ बांसडीह, एसओ खेजुरी एवं एसओ सिकंदरपुर ने अपने पुलिस बल के साथ तैनात रहे।