Posts

Showing posts with the label शपथ ग्रहण कार्यक्रम

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ शाखा बलिया का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न

Image
समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा संघ: डॉ. संतोष चौधरी बलिया। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ(पीएमएस) की जनपदीय शाखा का शपथ ग्रहण समारोह  शहर स्थित एक होटल में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि प्रांतीय संगठन के महासचिव डॉक्टर शरद वैश्य ने पूरे प्रदेश में चिकित्सकों से संबंधित तमाम समस्याओं एवं उनकी लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा की तथा संघ द्वारा समय-समय पर किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ संतोष चौधरी ने कहा कि सभी चिकित्सकों के सहयोग से संघ समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। उन्होंने अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की बात कहते हुए कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों व चिकित्सकों का आभार जताया। जिला महासचिव डॉ सिद्धार्थ मणि दुबे ने चिकित्साधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संगठन सदैव उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा एवं उनकी हर जायज मांग व समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहेगा। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए एन राय ने जनपद के समस्त चिकित्सकों को पूरे मनोय...