टाउन पालीटेक्निक में मनाया गया 12वां "अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस"
प्रधानाचार्य संग शिक्षक-कर्मचारी एवं छात्र- छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने की सहभागिता बलिया। संस्था टाउन पालीटेक्निक में प्रधानाचार्य इं. विजय कुमार सिन्हा एवं योग प्रशिक्षक निखिलेंद्र नाथ मिश्र के नेतृत्व में संस्था परिषर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रात: सात बजे से मनाया गया, जिसके अन्तर्गत विभिन्न तरह के गर्दन, कंधा, कलाई, कमर, घुटने का व्यायाम व प्राणायाम के अन्तर्गत अनुलोम-विलोम, कपाल भारती, भस्त्रिका, भ्रामरी, मकरासन, शवासन आदि प्रणायाम किया गया तथा इसके फायदे भी प्रशिक्षक द्वारा बताया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य इं. विजय कुमार सिन्हा ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस बार अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस "स्वस्थ आयु के लिए योग"हेतु मनाया जा रहा है, अर्थात इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती उम्र में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, गतिशीलता एवं स्वतंत्रता को बनाए रखना है। यह रूपरेखा बुजुर्गों के समग्र कल्याण पर केंद्रित है, ताकि वह सक्रिय और तनाव मुक्त जीवन जी सके ल। पूरी धरा एक परिवार की तरह है। आपस में विश्वबन्धुत्व की भावना हमेशा बनी रहे और पूरा विश्व योग / ...