साइबर अपराध से बचने के लिए स्थानीय स्तर पर हो गोष्ठी का आयोजन: अरविंद गांधी
आयोजित हुई साइबर अपराध जागरूकता एवं व्यापारी गोष्ठी बलिया। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा पुलिस लाइन में रविवार को साइबर अपराध जागरूकता एवं व्यापारी गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी अरविंद गांधी के नेतृत्व में बलिया जनपद के जिला, तहसील, ब्लॉक, नगर/ कस्बे के कमेटी के पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित रहे। मौके पर जुटे व्यापारीगण इस अवसर पर सभी सर्किल के सीओ, सभी थानों के प्रभारी, साइबर क्राइम के अधिकारी एवं पैनल भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी उपस्थित रहे। इस दौरान साइबर सेल के अधिकारियों ने साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताएं। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक महोदय ने व्यापारियों की समस्या को सुना और उनका लिखित सुझाव भी लिया। उन्होंने कहा कि हम इसको कोशिश करेंगे कि आपके सुझाव के अनुसार पुलिस विभाग को हम और बेहतर बनाएंगे। व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक महोदय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। अरविंद गां...