प्रीमियर लीग पर विजय इलेक्ट्रिकल हैदराबाद ने जमाया कब्जा

विजेता व उप विजेता टीम को एक-एक स्कूटी देकर किया गया सम्मानित 
रसड़ा (बलिया)।  बुलाकी दास बाबा प्रीमियर लीग सीजन 4 का आयोजन 21 मार्च से प्रारंभ होकर 25 मार्च की रात्रि बुलाकी दास की मठिया रसड़ा के परिसर में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला बुधवार की रात्रि विजय इलेक्ट्रिकल हैदराबाद बनाम सीआरपीएफ गाजीपुर के बीच खेला गया जिसमें विजय इलेक्ट्रिकल हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 80 रनों से खिताब अपने नाम कर लिया। 

टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विजय इलेक्ट्रिकल हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 160 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीआरपीएफ गाजीपुर की पूरी टीम 8 ओवर में मात्र 80 रन बनाकर सिमट गई। पांच दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में महंत कौशलेंद्र गिरि, विधायक उमाशंकर सिंह के अनूज रमेश तथा भाजपा नेता किरन सिंह आदि ने अलग-अलग दिन पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढाया। खिताबी प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक रसड़ा योगेंद्र बहादुर सिंह ने विजेता टीम के कैप्टन मोनू सिंह को पुरस्कार के रूप में कप, एक स्कूटी सहित मेडल प्रदान किया जबकि उपविजेता टीम के कैप्टन ज्ञानेश्वर को कप, एक स्कूटी एवं मेडल प्रदान कर सम्मान से सम्मानित किया। 

मैन आफ द मैचमैन आफ द सीरिज का पुरस्कार प्रदीप पूरन को प्रदान किया गया। कार्यक्रम संयोजक सोनू सिंह, अवधेश सिंह, प्रिंस सिंह, हिमांशु सिंह, सतीश सिंह, बब्लू सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि की सराहनीय कार्य रहा। कामेंट्री की भूमिका गोलू व शुभम ने निभाई। 
रिपोर्ट: लल्लन बागी


चित्र परिचय: रसड़ा के बुलाकी दास बाबा प्रीमियर लीग में विजेता टीम को सम्मानित करते कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रसड़ा योगेंद्र बहादुर सिंह।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

टाउन पॉलिटेक्निक के सिविल छात्रों का निर्माणाधीन रोडवेज में औद्योगिक भ्रमण