योग एवं प्राणायाम सनातन संस्कृति एवं भारतीय ज्ञान परम्परा की महत्वपूर्ण देन: डाॅ० गणेश कुमार पाठक
सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर में योग शिविर का हुआ आयोजन बलिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर, बलिया के सभागार में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा, बलिया के पूर्व प्राचार्य एवं जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के पूर्व शैक्षणिक निदेशक पर्यावरणविद् डाॅ० गणेश कुमार पाठक रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि बैंक आफ इण्डिया के बलिया शाखा के प्रबंधक महोदय रहे। योग शिविर की शुरुआत मंच पर आसीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां शारदे तथा मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि जन कर किया गया। योग शिविर में योग क्रिया को प्रदर्शित करने का कार्य विद्यालय के प्रतिष्ठित योग प्रशिक्षक श्री राजेश आचार्य जी द्वारा किया गया। आगे - आगे योग प्रशिक्षक द्वारा योग क्रिया किया जा रहा था, जिसको शिविर में उपस्थित सभी लोग उनका अनुसरण कर योग क्रिया कर रहे थे। योग क्रिया की समाप्ति के बाद सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शैल...