भारी पुलिस बल के बीच खुली नवसृजित देशी शराब की दुकान
ग्रामीणों के विरोध के बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में शुरू कराया संचालन बांसडीह (बलिया)। पिछले एक महीने से विरोध और विवाद के केंद्र में रही नवसृजित देशी शराब की दुकान का संचालन बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू करा दिया गया। शासन के निर्देश के अनुरूप राजस्व, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुकान खुलवाई। इस दौरान किसी प्रकार का विरोध या अप्रिय घटना नहीं हुई। सुबह से ही घोघा चट्टी क्षेत्र में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की आवाजाही बढ़ गई थी। किसी भी संभावित विरोध को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के चलते ग्रामीणों की ओर से कोई बड़ा व्यवधान नहीं हुआ। दुकान खुलवाने के दौरान एसडीएम पुष्कर मिश्रा, सीओ जयशंकर मिश्र, प्रभारी निरीक्षक अजय पाल, मनियर थानाध्यक्ष अजय तिवारी, आबकारी निरीक्षक बिमलेश यादव समेत पुलिस, राजस्व और आबकारी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। गौरतलब है कि इससे पहले म...