लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जयंती कार्यक्रम 31 अक्टूबर को
पटेल जागरण समिति की बैठक में जयंती के भव्य आयोजन का निर्णय बलिया। पटेल जागरण समिति की आवश्यक बैठक 4 अक्टूबर दिन रविवार को शहर स्थित चंद्रशेखर पार्क में समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को भव्य एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व, उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान तथा देश की एकता और अखंडता के लिए उनके प्रयासों को याद किया। उपस्थित सदस्यों ने जयंती समारोह में समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में पटेल समाज के संगठन को और मजबूत करने, समाज के लोगों को एक मंच पर लाने तथा सामाजिक एकता एवं जागरूकता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए आपसी सहयोग, संवाद और एकजुटता आवश्यक है। बैठक की विशेष बात यह रही कि समाज के विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने-अपने विचार रखते हुए...