Posts

Showing posts with the label उपाधि वितरण

जेएनसीयू मे अष्टम दीक्षान्त समारोह के सफल आयोजन हेतु हुई बैठक

Image
दीक्षान्त के पूर्व दीक्षोत्सव का भी आयोजन किया जायेगा आयोजन बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वाविद्यालय का अष्टम दीक्षान्त समारोह 29 जुलाई, 2026 को आयोजित होगा। विवि की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की श्री राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल इस समारोह की अध्यक्षता करेंगी। दीक्षान्त के सफल आयोजन हेतु कुलपति प्रोफेसर नरेन्द्र कुमार शुक्ल के आदेशानुसार कुलसचिव एस एल पाल ने कोर समिति, स्वागत समिति, स्मारिका मुद्रण समिति, शोभायात्रा समिति, उत्तरीय एवं पगड़ी वितरण समिति, अनुशासन समिति आदि कई समितियों का गठन किया है।   इन समितियों में विवि परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राध्यापक गण, प्राचार्य गण, संकायाध्यक्ष गण के साथ विवि के कर्मचारी भी सम्मिलित हैं। दीक्षान्त के पूर्व दीक्षोत्सव का भी आयोजन किया जायेगा। विवि के गोद लिए हुए गाँवों के प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के मध्य निबंध लेखन, कहानी कथन, पेंटिंग, परंपरागत खेल प्रतियोगिता आदि का आयोजन अंतर्विद्यालयी और अंतरविद्यालयी स्तर पर किया जायेगा। इन प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को राज्यपाल महोदया सम्मानित...