Posts

Showing posts with the label अष्टम दीक्षांत समारोह

व्यक्ति के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है शिक्षा का उद्देश्य: श्रीमती रजनी तिवारी

Image
जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का अष्टम् दीक्षान्त समारोह संपन्न बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का अष्टम् दीक्षान्त समारोह  29 जुलाई दिन बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर के दीक्षान्त मण्डप में संपन्न हुआ।  समारोह की अध्यक्षता कर रहीं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षा को केवल सूचना का संग्रह नहीं माना गया है। शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है। शिक्षा मनुष्य में संवेदनशीलता, आत्मानुशासान, नैतिकता, सेवा भाव, सहिष्णुता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करती है। कहा कि जब विश्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है तब भारतीय शिक्षा दर्शन की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है।  विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे केवल रोजगार प्राप्त करने तक ही अपनी आकांक्षाओं को सीमित न रखें बल्कि रोजगार सृजन करने वाले उद्यमी बनें। बेटियों के अधिक मात्रा में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर उन्हें बधाई दी। कहा कि आज हमारी बेटियांँ शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, रक्षा, चिकित्सा, खेल, ...

दीक्षान्त मण्डप का विधि-विधान से हुआ भूमि-पूजन और पूर्वाभ्यास

Image
अष्टम दीक्षांत समारोह 29 जुलाई  बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में अष्टम दीक्षान्त समारोह 29 जुलाई दिन बुधवार को भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। समारोह के सफल, सुव्यवस्थित एवं निर्विघ्न आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को दीक्षान्त समारोह के कार्यक्रमों का विधिवत पूर्वाभ्यास किया गया। समारोह के आयोजन स्थल दीक्षान्त मण्डप का शास्त्रीय विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कुलपति प्रो० नरेंद्र कुमार शुक्ल और उनकी धर्मपत्नी डॉ० वन्दना शुक्ल ने भूमि-पूजन किया। इसके पश्चात दीक्षान्त समारोह के सम्पूर्ण कार्यक्रम का क्रमबद्ध रूप से पूर्वाभ्यास किया गया, जिसमें शैक्षणिक शिष्ट यात्रा के आगमन से लेकर उपाधि एवं स्वर्ण पदक वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रमों का अभ्यास किया गया। अष्टम दीक्षान्त समारोह का शुभारम्भ शैक्षणिक शिष्ट यात्रा के आगमन के साथ होगा। समारोह में विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करने के साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। मुख्य अतिथि द्व...

भाषण प्रतियोगिता में साक्षी सिंह रही प्रथम, दूसरे स्थान पर रही दीपिका तिवारी

Image
 'वर्तमान परिप्रेक्ष्य में चंद्रशेखर जी की प्रासंगिकता' विषयक भाषण प्रतियोगिता हुई आयोजित बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण तथा दीक्षोत्सव कार्यक्रम की संयोजक डॉ रजनी चौबे के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के अष्टम् दीक्षान्त समारोह के अंतर्गत आयोजित दीक्षोत्सव कार्यक्रम के तहत भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर जी के विचारों के प्रचार-प्रसार तथा विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रनिर्माण की भावना और प्रभावी अभिव्यक्ति कौशल विकास के उद्देश्य से " वर्तमान परिप्रेक्ष्य में चंद्रशेखर जी की प्रासंगिकता" विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय   के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए चंद्रशेखर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व, उनके लोकतांत्रिक आदर्शों, सामाजिक न्याय, राष्ट्रीय एकता तथा युवाओं के प्रति उनके दृष्टिकोण पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक परिस्थितियों के संदर्भ मे...