Posts

Showing posts with the label प्रदर्शन

मंत्री संजय निषाद के बयान के विरोध में नेताओं ने किया प्रदर्शन

Image
प्रदर्शन करने वाले में जैनेंद्र पांडे मिंटू, रूपेश चौबे, सागर सिंह राहुल आदि रहे शामिल बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के द्वारा दिए गए निंदनीय बयान जो बलिया के गर्व के विपरीत है उसके खिलाफ जैनेंद्र पांडे मिंटू, रूपेश चौबे, सागर सिंह राहुल, अनुराग पटेल, अभिजीत तिवारी सत्यम, हार्दिक पांडे, किशन पांडे, राहुल पांडे आदि सभी युवाओं ने संजय निषाद वापस जाओ संजय निषाद माफी मांगो संजय निषाद मुर्दाबाद के नारे के साथ बलिया निरीक्षण भवन में उनका घेराव किया और उनसे बलिया जनपद के सभी नागरिकों से माफी मांगने की मांग की। इस मौके पर जैनेन्द्र पांडे ने कहा कि बलिया का इतिहास इतना स्वर्णिम है की पुरे बलिया जनपद के लोग अपने आप को गौरव महसूस करते हैं। भृगु मुनि के द्वारा भगवान विष्णु को लात मरने के पश्चात, आजादीके लड़ाई मे 1857 में मंगल पांडे जी द्वारा प्रथम गोली चलाने के उपरांत, आज़ादी की लड़ाई का आगाज किया और 1942 में  भारत छोड़ो आंदोलन के दारमियां सबसे प्रथम अज़ाद होने वाले में चित्तु पांडेय प्रथम कलेक्टर बने।  बलिया जनपद के गौरव चंद्रशेखर जी रह...

पोखरी पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Image
एसडीएम को पत्रक सौंपा की अतिक्रमण हटवाने की मांग रसड़ा (बलिया)।  रसड़ा ब्लाक क्षेत्र के छितौनी गांव स्थित पोखरी की भूमि जिसकी अराजी नम्बर 275 रक्बा 0.081 हेक्टेयर पर गांव कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा कर लिए जाने के विरोध में गुरूवार को छितौनी गांव में भारी संख्या में ग्रामीणों ने रसड़ा तहसील मुख्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पोखरी को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर एसडीएम रवि कुमार को पत्रक सौंपा।  नागेंद्र कुमार सिंह, लालजी प्रसाद, उपेंद्र, हरिवंश, जितेंद्र राजभर, रमेश राजभर, रामबिलास आदि के नेतृत्व में दिए गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि एक व्यक्ति के द्वारा पोखरी पर अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे जल निकासी के लिए लोगों को भारी दुश्वारियां उठानी पड़ रही हैं। पोखरी से अवैध कब्जे को तत्काल प्रभाव से नहीं हटाया गया तो लोग लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक समेत 9 मुद्दों पर हुआ प्रदर्शन

Image
जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन बलिया। बदहाल विद्युत व्यवस्था, बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि, डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम, पेपर लीक, कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किसानों को उर्वरक न मिलने जैसी 9 समस्याओं को लेकर बलिया में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम के माध्यम से महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में प्रदेश की आम जनता गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। लगातार बढ़ती महंगाई, बदहाल विद्युत व्यवस्था, डीजल-पेट्रोल के आसमान छूते दाम, बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाएं, बढ़ती बेरोजगारी, घरेलू गैस सिलेंडर की महंगी कीमतें तथा किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध न होने से जनजीवन अत्यंत प्रभावित हो रहा है। मुख्य बिंदु: 1. *बिजली संकट*: ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अनियमित विद्युत आपूर्ति से आमजन, व्यापारी, छात्र और किसान सभी परेशान हैं। बिजली बिलों में अत्यधिक वृद्धि से जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। 2. *महंगाई की मार*: डीजल-पेट...

रसड़ा की बेटी को न्याय दिलाने हेतु कैंडिल मार्च निकाल किया प्रदर्शन

Image
कोलकता में गला दबाकर निर्मम तरीके से हत्या करने का लगाया आरोप रसड़ा (बलिया)। रसड़ा नगर के हास्पिटल रोड निवासी रोहित कुमार गुप्ता की बहन बागीशा को उसके ससुराल वालों द्वारा 12 मई को कोलकता में गला दबाकर निर्मम तरीके से हत्या कर दिए जाने के सनसनी खेज आरोपों के बीच बहन के ससुराल वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रसड़ा की बेटी को न्याय दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार की शाम काफी संख्या में लोगों ने भगत सिंह तिराहा से गांधी पार्क पर कैंडिल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।  कैंडिल मार्च का नेतृत्व आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा के चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल, दिलीप गुप्ता, कौशल गुप्ता, सत्या सिंह आदि कर रहे थे। मृत बागिशा के भाई रोहित कुमार ने आरोप लगाया कि मेरी बहन की शादी 24 मई 2021 को रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमर पट्टी उत्तर गांव निवासी सुमित कुमार गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए मेरी बहन को उसके ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 2024 में मेरी बहन की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिए जाने पर रसड़ा कोतवाली में ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।    ...

गोंड जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन 11 मई को

Image
जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से मा.मुख्य मंत्री जी व महामहिम राज्यपाल को प्रेषित किया जाएगा ज्ञापन बलिया। भारत के राष्ट्रपतीय राजपत्र संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश संशोधन अधिनियम- 2002 द्वारा गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता दी गयी है। "मा.प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ शासनादेश संख्या- 129/2021/ 3206/26-3-2021 दिनांक 3 नवम्बर 2021 द्वारा स्पष्ट रूप से दिशा-निर्देश दिया गया है कि आवेदनकर्ता द्वारा साक्ष्य के तौर पर भू-राजस्व अभिलेखों 1323, 1324, 1356, 1359 किसी एक फसली में गोंड अंकित हो की पुष्टि अभिलेखागार के मूल रिकॉर्ड से किए जाने के पश्चात गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र निर्गत कर दिया जाए।"  उक्त दिशा-निर्देश का कड़ाई से अनुपालन कराने की मांग को लेकर 11 मई 2026 सोमवार को 11 बजे से प्रदर्शन कर बलिया जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से मा.मुख्य मंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार व महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश शासन को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।  इस आशय की जानकारी ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन आगसा के संस्थापक संरक्षक अरविंद गो...

पानी निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Image
समस्या का समाधान नहीं होने पर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष करेंगे धरना-प्रदर्शन रसड़ा (बलिया)। सरकार द्वारा गांवों में पेयजल, नाली, सड़क आदि के निर्माण के नाम पर लाखो-करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं किंतु अभी भी रसड़ा ब्लाक में कई ऐसे गांवों में जल निकासी जैसी बुनियादी समस्याएं गंभीर बनी हुई हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नही होने से एक जटिल समस्या बनी हुई है। लोग नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर है।  कुछ ऐसा ही हाल है रसड़ा ब्लाक के खिरौली गांव जहां लंबे समय से जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों के घरो का नाबदान व बरसात का पानी सड़क पर यानी आर सीसी सड़क बना है। लेकिन आरसीसी सड़क पर गन्दे पानी बह रहा है सड़क पूरी झील बन चुका है। गंदे पानी से होकर ग्रामीणों को आने-जाने में उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने ब्लाक, तहसील के अधिकारियों से गुहार लगा कर थक चुके हैं और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।  आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान हरेराम यादव, मनोज यादव, हरेराम, महेश, दुलारी, फूलमती, सोनू कुमार के नेतृत्व में बजबजाती नाली के समक्ष ...

देशी शराब की दुकान के खिलाफ मोहल्ले वासियों का प्रदर्शन

Image
मुहल्ले में दुकान खुलने के प्रयास पर करेंगे आंदोलन बलिया। जनपद के नई बस्ती परिखरा में देशी शराब की दुकान खुलने के खिलाफ मोहल्ले वासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश की बाद भी देशी शराब की दुकान खोलने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही उन्होंने दुकान खुलने से इलाके की बहन-बेटियों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी और शराब पीकर सड़कों पर सोने वालों से परेशानी होगी। मोहल्ले वासियों की मांग है कि दुकान को किसी भी कीमत पर नहीं खुलने दिया जाएगा।  मोहल्ले वासियों का कहना है कि प्रशासन को उनकी बात सुननी चाहिए और दुकान नहीं खुलने देनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर दुकान खुलती है तो वे आंदोलन करेंगे इस दौरान अजय प्रताप सिंह, मनोज कुमार सिंह, संतोष राय,  गोपाल जी सिंह,पकज शिखा सिंह, बेबी सिंह, पूनम राय व सैकड़ों लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

हत्याकाण्ड का पर्दाफाश एवं उच्च स्तरीय जांच सीबीआई से कराने की मांग

Image
सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर पीएम, सीएम व राज्यपाल जी को सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित बलिया।  इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के तत्वावधान में मंगलवार को बलिया जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल जी को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट रामश्रय वर्मा को सौंपा गया। जिसके माध्यम से जिला- बस्ती, थाना- परशुरामपुर पर तत्कालीन थाना प्रभारी के बतौर तैनात वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक अजय कुमार गोंड (निवासी जिला-देवरिया, थाना- कोतवाली देवरिया अन्तर्गत ग्राम- मुड़ाडीह) की गत दिनों संदिग्ध अवस्था में मौत/ हत्याकाण्ड की उच्चस्तरीय जांच मा.उच्च न्यायालय के मा.न्यायाधीश की निगरानी में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो(सी.बी.आई.) से कराने व दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिये जाने की मांग की गई। हत्याकाण्ड का पर्दाफाश सीबीआई जांच से ही सम्भव: अरविन्द गोंडवाना इस दौरान इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द गोंडवाना ने कहा कि एसएसआई अजय कुमार गोंड का पहले गायब हो जाना तथा कुछ दिन बाद ही अय...

जनजाति प्रमाण-पत्र जारी करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना 27 जनवरी से

Image
आनलाईन आवेदन लेखपाल/ तहसीलदारगण द्वारा कर दिया जा रहा अस्वीकृत बलिया। ऑल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन (आगसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शाह के नेतृत्व में जनजाति गोंड छात्र- नौजवानों व अभिभवकों की बैठक बलिया माॅडल तहसील चन्द्रशेखर उद्यान के समीप की गयी।  इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र सुगमतापूर्वक निर्गत करने हेतु मा.विशेष सचिव उ0प्र0 शासन का स्पष्ट शासनादेश 02 दिसम्बर 2024 को आया है। श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह अपर जिलाधिकारी वि./रा. बलिया के हस्ताक्षर से जारी कार्यालय जिलाधिकारी बलिया पत्रांकः 1366/ आ0ले0-अ0जि0- आई0जी0आर0एस0 दिनांक- 08.01.2025 द्वारा लिखित रूप से अवगत कराया गया है कि तहसीलदारगण द्वारा शासनादेशों के क्रम में जांचोपरान्त गोंड जाति के व्यक्तियों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र निर्गत किये जा रहे हैं। गोंड छात्र नौजवानों ने कहा कि वास्तविकता यह है कि गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण-पत्र हेतु आनलाईन आवेदन करने पर लेखपाल/ तहसीलदारगण द्वारा आवेदन अस्वीकृत कर दिया जा रहा हैं। ऐसी स्थिति में अब निर्णयक संघर्ष जनान्दोलन करने क...

अम्बेडकर जी के प्रति अमर्यादित बयान भाजपा सरकार की मनुवादी सोच को करता है प्रदर्शित: अरविन्द गोंडवाना

Image
गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर गोंडवाना ने किया प्रदर्शन  बलिया। भारत रत्न संविधान रचयिता बाबा साहब डाॅ.भीमराव अम्बेडकर जी की गत दिनों संसद में खिल्ली उड़ाने के लहजे में असंसदीय, असंवैधानिक, अपमानजनक वक्तब्य देकर डाॅ. अम्बेडकर जी की गरिमा और उनके करोड़ों अनुयाईयों की भावनाओं को ठेस पहुॅचाने वाले मा.गृहमंत्री अमित शाह जी को सांसद व गृहमंत्री के पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व इंडियान पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के कार्यकर्ताओं ने 24 दिसम्बर दिन मंगलवार को बलिया जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी को ज्ञापन प्रेषित किया।  जिलाधिकारी के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी ने आकर ज्ञापन स्वीकार किया। इस अवसर पर इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरविन्द गोंडवाना ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार बेतहासा बढ़ती महंगाई को रोकने, अपने वादे के अनुसार हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने सहित त...

गोंड जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर अगसा ने किया प्रदर्शन

Image
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन बलिया। शासनादेश का अनुपालन करो, गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र जारी करो‘‘ के नारे के साथ ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में गोंड समुदाय के छात्र नौजवानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन कर शासनादेश के अनुपालन में गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी कराने की मांग को लेकर ज्ञापन जिलाधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार जी हांथो में सौंपा।  इस दौरान ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शाह ने कहा कि गोंड अनु.जनजाति प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु 2 दिसंबर 2024 को लखनऊ से मा.विशेष सचिव का शासनादेश आया है। आगसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शाह ने आगे कहा कि गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण- पत्र निर्गत करने हेतु लखनऊ से शासन का बार-बार शासनादेश आता है लेकिन उक्त शासनादेश का अनुपालन लेखपाल व तहसीलदार गण द्वारा नहीं किया जाता है। गोंड जाति प्रमाण-पत्र हेतु आनलाइन आवेदन करने पर आवेदन अस्वीकृत कर दिया जा रहा है। जाति प्रमाण...

जाति प्रमाण पत्र जारी करने के मांग को लेकर आज भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

Image
सात दिनों से चल रहा अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा का धरना प्रदर्शन बलिया। संविधान, राजपत्र, शासनादेश का सम्मान करो, ‘गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण- पत्र जारी करो’ नारे के साथ अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा का धरना प्रदर्शन बलिया मॉडल तहसील पर 24 मई दिन मंगलवार को सातवें दिन भी जारी रहा।  इस अवसर पर मुख्य वक्ता के बतौर सम्बोधित करते हुए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपाध्यक्ष सपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ब्यास जी गोंड ने कहा कि मा0 प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुभाग-3, उत्तर प्रदेश शासनादेश संख्या- 129/2021/3206/26-3-2021 दिनांक 03 नवम्बर 2021 व इसी क्रम में बलिया तहसीलदार के आदेश सं0-231/टंकक दिनांक 15 दिसम्बर 2021 द्वारा गोंड जाति अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु स्पष्ट आदेश/ निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद भी गोंड जाति को बलिया तहसील से जाति प्रमाण पत्र निर्गत न होना मा0 संविधान, राष्ट्रपतिय राजपत्र व शासनादेश की घोर अवहेलना है। अपरान्ह गोंड समाज के प्रतिनिधियों और लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष मा0 निर्भय नारायन सिंह, तहसी...

गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण- पत्र जारी करने की मांग को लेकर धरना

Image
चौथे दिन भी जारी रहा अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा का धरना प्रदर्शन बलिया। संविधान, राजपत्र, शासनादेश का सम्मान करो। ‘गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण- पत्र जारी करो’ नारे के साथ अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा का धरना प्रदर्शन बलिया मॉडल तहसील पर 21 मई दिन शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा।  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद गोंड के नेतृत्व में दर्जनों छात्र नौजवानों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपते हुए मा0 प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुभाग-3, उत्तर प्रदेश शासनादेश संख्या- 129/2021/ 3206/ 26-3-2021 दिनांक 03 नवम्बर 2021 व इसी क्रम में बलिया तहसीलदार के आदेश सं0-231/ टंकक दिनांक 15 दिसम्बर 2021 का कठोरता से अनुपालन कराते हुए गोंड अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र जारी कराने हेतु संवैधानिक आग्रह करते हुए उपजिलाधिकारी महोदय को पत्रक सौंपे जिस पर उपजिलाधिकारी व तहसीलदार महोदय ने आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।  इस पर गोंड महासभा के जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद गोंड ने कहा कि अधिकारीगण द्वारा बार-बार आश्वासन तो दिया जाता रहा है लेकिन भारतीय संविधान, राजपत...

प्रतिमा खण्डित करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोंगपा ने किया प्रदर्शन

Image
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा खंडित किए जाने के विरोध में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेंजा ज्ञापन बलिया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा को छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायत गुरसिंया जिला- कोरबा में 10 फरवरी 2022 को उनके अनुयायियों द्वारा श्रद्धापूर्वक स्थापित किया गया था जिसे अज्ञात असमाजिक तत्वों के द्वारा दुर्भावनापूर्वक 17 फरवरी 2022 को खण्डित कर दिया गया था। जिसकी वजह से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं व दादा मरकाम जी के अनुयायियों में राष्ट्रव्यापी आक्रोश व्याप्त हो गया।  इसी क्रम में 22 फरवरी मंगलवार को राष्ट्रव्यापी आन्दोलन के तहत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व समस्त फ्रंटल संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में बलिया जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए गोंडवाना रत्न गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम जी की प्रतिमा विखण्डीत करने वालों पर भारतीय दण्ड विधान की धारा 124, 124(क), 295(क), 153(क), 427, 288 के तहत राजद्रोह, लोकसम्पत्ति को क्षतिग्रस्त करने, निर्माण गिरा...