Posts

Showing posts with the label समझौता ज्ञापन

दोनों विवि के मध्य उत्कृष्ट शोध, नवाचार एवं विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है एमओयू

Image
जेएनसीयू और मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के बीच हुआ समझौता ज्ञापन  बलिया l उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार और संस्थागत विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया तथा मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू दोनों विश्वविद्यालयों के मध्य शिक्षण में उत्कृष्टता, उत्कृष्ट शोध, नवाचार, क्षमता निर्माण, और पारस्परिक विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस एमओयू के माध्यम से संयुक्त शोध परियोजनाओं, शोध संगोष्ठियों, सेमिनारों एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। अनुसंधान के क्षेत्र में नई संभावनाओं को विकसित करने तथा अंतर-विषयी शोध को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल रहेगा। उच्च शिक्षा में सहयोगात्मक विकास का सशक्त उदाहरण है समझौता ज्ञापन दोनों विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक परस्पर अतिथि व्याख्यान, संयुक्त शोध प्रकाशन एवं अकादमिक परियोजनाओं में सहभागिता करेंगे। इससे ज्ञान-साझेदारी और बौद्धिक समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। यह समझ...

जेएनसीयू और जन जागृति सेवा समिति के बीच समझौता ज्ञापन

Image
युवा छात्रों में स्वरोजगार की भावना जागृत करना समझौता ज्ञापन  (एमओयू)  का मुख्य उद्देश्य   बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय और जन जागृति सेवा समिति, आज़मगढ़ के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) सम्पन्न हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य युवा छात्रों में स्वरोजगार की भावना जागृत करना है।  यह संस्थान बच्चों को जेजेएसएस प्लेटफार्म और विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से अपनी शिक्षा और अनुभव का सही उपयोग करके अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए, अपनी विश्वस्तरीय पहचान बनाने के लिए, रोजगार/ व्यवसाय के नए अवसर प्रदान करने के लिए, आय के नए स्रोत बढ़ाने के लिए मानव जीवन की मूलभूत समस्याओं (शिक्षा, रोजगार/व्यवसाय, स्वास्थ्य, वृद्धावस्था में संरक्षण) को दूर करते हुए खेल खेल में आपसी सहयोग से वांछित लक्ष्य प्राप्त करने का सरल उपाय है। यह समझौता विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री एस. एल. पाल और जन जागृति सेवा समिति के सचिव श्री विजय प्रताप सिंह के द्वारा संपन्न हुआ। यह समझौता निश्चित रूप से विश्वविद्यालय और विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होगा। आज के समय में जब स्वर...