Posts

Showing posts with the label कार्यकर्ता गोष्ठी

गायत्री परिवार का होली मिलन समारोह आठ मार्च को

Image
जनपद स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी में गायत्री परिवार के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिभाग बलिया। गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट पर रविवार को जनपद स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी सम्पन्न हुई। जिसमें जनपद के कोने कोने से आए गायत्री परिवार के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। उपजोन समन्वयक प्रमोद कुमार राय ने परम वंदनीया माता भगवती देवी के जन्म शताब्दी वर्ष के नवंबर में होने वाले कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों को लेकर विस्तार से बताया।  श्री राय ने प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल, युवा मंडल, संस्कृति मंडल आदि के गठन पर चर्चा के अलावा शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे रचनात्मक आंदोलनों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कुटीर उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया। बताया कि आंदोलनों का मुख्य उद्देश्य मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण है। गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आदर्श ग्राम की अवधारणा पर भी कार्य करने की सलाह दी।  नवरात्रि सामूहिक साधना 19 मार्च से गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे...

गायत्री परिवार का जनपद स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी संपन्न

Image
नगर के सभी वार्डों समेत 17 ब्लाकों के सभी 950 गांवों में परिभ्रमण की बनी रुपरेखा बलिया। आगामी 8 फरवरी को शांतिकुंज हरिद्वार से जनपद में आ रहे ज्योति कलश को लेकर गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग पर एक फरवरी दिन रविवार को कार्यकर्ताओं जनपद स्तरीय बैठक हुई।  जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं शक्तिपीठ प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने शक्ति कलश के संदर्भ में नगर के सभी वार्डों समेत 17 ब्लाकों के सभी 950 गांवों में परिभ्रमण की रुप रेखा बताया। इसी क्रम में ज्योति कलश 8 फरवरी को रसड़ा , 9 फरवरी चिलकहर, 10 फरवरी गड़वार, 11 फरवरी नगरा, 12 फरवरी बिल्थरारोड, 13 फरवरी नवानगर, 14 फरवरी मनियर, 15 फरवरी पंदह, 16 फरवरी बेरुआरबारी, 17 फरवरी बांसडीह, 18 फरवरी बैरिया,19 फरवरी मुरली छपरा, 21 फरवरी बेलहरी, 22 फरवरी दुबहर, 23 फरवरी हनुमानगंज,  24, 25 व 26 फरवरी बलिया नगर के सभी वार्ड एवं 27 फरवरी को सोहांव ब्लाक में रहेगा।  ज्योति कलश रथ का जगह जगह सभी श्रद्धालु पूजन अर्चन कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करेंगे। यहां से अगले दिन गाजीपुर जनपद के लिए प्रस्थान करेगा।...