Posts

Showing posts with the label ट्यूबेल टेक्निकल एसोसिएशन

11 सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

Image
ट्यूबेल टेक्निकल एसोसिएशन बलिया द्वारा अपनी मांगों को लेकर चल रहा धरना  बलिया। ट्यूबेल टेक्निकल एसोसिएशन बलिया द्वारा अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर कार्यालय अधिशासी अभियन्ता नलकूप खण्ड-2 बलिया के समक्ष दूसरे दिन भी धरना / प्रदर्शन जारी रहा।  धरनारत कर्मियों ने बताया कि धरना से पूर्व अधिशासी अभियन्ता महोदय से अपनी मांगो के प्रति अनेको पत्राचार किया गया, परन्तु उनके कानो पर जूँ तक नहीं रेगंता है। जिससे बाध्य होकर संगठन को धरना/प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सभा के दौरान वक्ताओं ने अपनी 11 सूत्रीय मांगो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी मांगे जब तक पूरी नहीं होती है तो तब तक धरना अनवरत जारी रहेगा। यदि आवश्यकता पड़ी तो अन्य कर्मचारी संगठनों को आह्वान किया जायेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी अधिशासी अभियन्ता की होगी।  सभा में उपस्थित मुख्य रूप से देवेन्द्र नाथ मिश्र (संरक्षक), रमेश सिंह, विजय प्रकाश तिवारी, राजेश कुमार यादव, एजाज अहमद, धीरेन्द्र यादव, वेकेटेश चन्द्र, गौरीशंकर राम, शशि प्रकाश यादव, कपूर चन्द राम  इत्यादि मौजूद रहे।सभा की अध्यक्षता अ...