Posts

Showing posts with the label सांसद बलिया

अपने बहुआयामी व्यक्तित्व के माध्यम से समाज को किया समृद्ध: सनातन पाण्डेय

Image
स्व. डॉ. चन्द्रशेखर उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि पर हुई श्रद्धांजलि सभा बलिया। स्व० जी० चन्द्रशेखर उपाध्याय जी की प्रथम पुण्यतिथि पर 9 अप्रैल दिन गुरुवार को उनके निजी आवास हरपुर-मिठठी बलिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।   मुख्य अतिथि सांसद सनातन पाण्डेय जी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जनार्दन राय ने किया। मुख्य अतिथि द्वारा श्री उपाध्याय के जीवन के संघर्षों को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं उज्ज्वल कृत्यों को याद किया गया। डॉ० उपाध्याय एक कुशल व्यक्तित्व के शिक्षक, राजनीतिज्ञ एवं समाज के उत्थान के विचारक थे। उन्होंने अपने बहुआयामी व्यक्तित्व माध्यम से समाज को समृद्ध किया। अपनी नीतियों के माध्यम से समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया। वहीं डॉ० जनार्दन राय ने शिक्षा जीवन से लेकर सामाजिक सेवा तथा मानवीय मूल्यों के प्रति उनके विचारों व स्मरणों को याद करते हुए उनके प्रेरणीय स्रोतों से अभिसिंचित किया गया। वक्ताओं का कहना यह था कि वे हारने की भावना को जीतकर लड़ाई जारी रखने में विश्वास करते थे क्योंकि ...