Posts

Showing posts with the label अमृत महोत्सव

बलिदानी देशभक्तों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर है स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव का पर्व: रामय जी

Image
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ मातृभूमि वंदना कार्यक्रम बलिया। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव आयोजन समिति जनपद बलिया के तत्त्वावधान में नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर के प्रांगण में शनिवार को मातृभूमि वंदना कार्यक्रम के तहत धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्या भारती गोरक्ष प्रान्त के प्रांतीय संगठन मंत्री श्री रामय जी थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती धनपाली द्वारा किया गया।  विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां भारती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर व सेनानियों के चित्र पर पुष्पार्चन किया गया। तत्पश्चात ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंचस्थ अतिथियों में मुख्य अतिथि रामय जी व कार्यक्रम की अध्यक्षा श्रीमती धनपालि के साथ क्रमशः जिला संघचालक भृगु जी, सह प्रान्त कार्यवाह विनय सिंह, विभाग कार्यवाह रामबिलास, विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, जिला प्रचारक सत्येन्द्र जी, विद्यालय के अध्यक्ष जगदीश सिंह, प्रबन्धक अनिल सिंह थे।  मातृ वन्...

बलिदानियों के प्रति श्रद्धाजंलि अर्पित करने को झांकी के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा

Image
जगह जगह तिरंगा यात्रा पर लोगों द्वारा किया गया पुष्पवर्षा बलिया। स्वतन्त्रता के 75वें वर्ष पर भारत के ज्ञात अज्ञात बलिदानियों के प्रति श्रद्धाजंलि अर्पित करने, उन्हें नमन करने हेतु तथा भारत माता के गौरवशाली इतिहास के सम्मान में नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर के 1857 की संख्या में बच्चों, आचार्यों व जनमानस द्वारा स्वाधीनता के अमृत महोत्सव आयोजन समिति बलिया के तत्त्वावधान में शुक्रवार को अरुण मणि  के नेतृत्व में रामलीला मैदान से 200 मीटर लम्बे तिरंगा ध्वज व भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडेय, चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमूर्ति बने बच्चों की झांकी के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम भारत माता व राष्ट्रीय व स्थानीय अमर बलिदानियों के चित्रों के समक्ष पुष्पार्चन व दीपार्चन के बाद यात्रा की शुरुवात हुई जिसमें सम्मिलित जनमानस द्वारा भारत माता की जय, अमर बलिदानियों के जयघोष किया जा रहा था। यह तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से निकलकर एलआईसी तिराहा, मालगोदाम रोड, रेलवे स्टेशन, विशु...

भारत माता व वीर शहीदों के चित्रों से सुसज्जित निकली रथयात्रा

Image
मार्ग में जगह जगह हुआ शोभायात्रा का स्वागत व भारत माता की आरती बलिया। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को बलिया नगर की दयानन्द शाखा, दिनदयाल शाखा विवेकानंद शाखा व सुभाष शाखा के कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी अपनी बस्तियों में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भारत माता व वीर शहीदों के चित्रों से सुसज्जित रथ के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग देशभक्ति के गानों पर झूमते हुए वन्देमातरम, भारत माता व अमर बलिदानियों के जय जयकार लगाते हुए चल रहे थे। वही दीनदयाल शाखा के अंतर्गत रोडवेज़ स्टेशन से रथयात्रा व शोभायात्रा निकली जो निराला नगर, जेपी नगर, सावित्री नगर मुलायम नगर, निधरिया होते हुए अगरसंडा स्थित शिव मंदिर पर पहुंचकर भारत माता पूजन, आरती हुई तथा वन्देमातरम के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ। रोडवेज पर स्वतन्त्रता सेनानी श्री रामविचार पांडेय जी द्वारा भारत माता, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, शहीद मंगल पांडेय, चंद्रशेखर आज़ाद व भगत सिंह के प्रतिरूप बने बच्चों पर पुष्पवर्षा कर रथयात्रा व शोभायात्रा का शुभारंभ किया। मार्ग में जगह जगह माताओं, बहनो व सज्जनों द्वारा इस शोभायात्रा का स्वागत व भ...

शहीद मंगल पाण्डेय स्मारक स्थल पर हुआ अमृत महोत्सव का भव्य उदघाटन व शुभारंभ

Image
स्वतंत्रता संग्राम के नायको के परिजनों को अंगवस्त्रम द्वारा किया गया सम्मानित बलिया। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव आयोजन समिति बलिया के तत्वावधान में 1857 की क्रांति के अग्रदूत शहीद मंगल पाण्डेय के गाँव नगवां स्थित शहीद मंगल पाण्डेय स्मारक स्थल पर अमृत महोत्सव का भव्य उदघाटन व शुभारंभ किया गया। स्वाधीनता के 75वें वर्षगांठ पर एक महीने तक आयोजित होने वाले महोत्सव का उदघाटन कर देश को स्वतंत्र कराने वाले राष्ट्रनायक वीर शहीदों को नमन किया गया और उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रान्त के प्रान्त प्रचारक सुभाष जी द्वारा भारत माता के चित्र व शहीद मंगल पाण्डेय की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करने के दीप प्रज्वालित कर राष्ट्रीय ध्वज का धवजारोहण किया गया व राष्ट्रगान के बाद महोत्सव का उदघाटन किया गया। मंच पर प्रान्त प्रचारक के साथ दवनी निवासी अमर शहीद राम सुभग के पौत्र मुन्ना राम जी व स्वतंत्रता सेनानी रामविचर पांडेय जी थे। इस क्रम मे स्वतन्त्रता संग्राम में शहीद हुए शहीद मंगल पाण्डेय जी के चौथी पीढी के रघुनाथ ...

शहीद मंगल पाण्डेय स्मारक स्थल पर केंद्रीय उदघाटन आज

Image
आयोजन समिति ने कार्यक्रम स्थल पर चल रहे तैयारियों का लिया जायजा बलिया। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव अभियान समिति, बलिया के तत्वावधान में 20 नवम्बर दिन शनिवार को अपराह्न एक बजे स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे नगवां गाँव मे स्थित शहीद मंगल पाण्डेय स्मारक स्थल पर केन्द्रिय उदघाटन होना है। इस उदघाटन कार्यक्रम मे जनसभा व संस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ गोरक्षप्रान्त के प्रान्त प्रचारक सुभाष जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।  ज्ञात हो कि स्वाधीनता का अमृत महोत्सव रानी लक्ष्मी बाई के जन्मदिवस 19 नवम्बर से लेकर विजय दिवस 19 दिसम्बर तक चलेगा। जिसके तहत 1857 की क्रांति से लेकर 1947 तक के नाम गुमनाम शहीदों के घर तक पहुंचकर उनके परिवार को सम्मानित करना व उस पुण्यभूमि को नमन करना है जहाँ वे जन्म लिए थे। 19 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान होने के कारण उदघाटन 20 नवम्बर को होगा। शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया के जिला प्रचारक सत्येंद्र, जिला कर्यवाह हरनाम, सह जिला कर्यवाह अरुण मणि, अमृत महोत्सव आयोजन समिति के जिला संयोजक दिनेश सिंह, खण्ड कर्यवाह अनूप जिला स...

महारानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिवस से शुरू होगा महोत्सव

Image
19 नवंबर से विजय दिवस 16 दिसंबर तक चलेगा स्वाधीनता का अमृत महोत्सव अभियान बलिया। स्वाधीनता का अमृत महोत्सव आयोजन समिति, बलिया के तत्वावधान में स्वाधीनता के 75 वर्ष पर स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मनाया जायेगा। इसके तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 19 नवंबर से अमृत महोत्सव कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, जगदीशपुर में स्वाधीनता का अमृत महोत्सव आयोजन समिति, बलिया द्वारा प्रेसवार्ता में स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के प्रान्त कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. रामकृष्ण उपाध्याय ने कहा कि अनेक बलिदानों के बाद देश को 15 अगस्त 1947 का दिन देखने को मिला था। बहुत से ऐसे बलिदानी हमारे क्षेत्र में हैं जो गुमनाम हैं। उन सब के विषय में उनके स्मरण की योजना अमृत महोत्सव आयोजन समिति बना रही है। अमृत महोत्सव के जिला संयोजक दिनेश सिंह ने बताया कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत बलिया में भी कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस (19 नवंबर) से विजय दिवस (16 दिसंबर) तक इन कार्यक्रमों का आयोजन होगा...

कहानी लेखन प्रतियोगिता में जीआईसी के शिवम गुप्ता रहे प्रथम

Image
निबंध प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल की निहारिका जायसवाल को मिला प्रथम स्थान जीआईसी बलिया के सभागार में आयोजित हुआ निबंध एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता बलिया। आज़ादी के 75वें वर्षगाँठ के अवसर पर "अमृत महोत्सव" पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया डॉ. ब्रजेश मिश्रा के आदेशानुसार  जनपदीय निबंध एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता राजकीय इण्टर कॉलेज बलिया के सभागार में बुधवार को आयोजित हुआ। जिसमें "आजादी का महत्व"  पर कहानी लेखन एवं "स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है, इसे मैं लेकर रहुँगा" विषयक निबन्ध प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के नोडल अधिकारी कला अध्यापक डॉ. इफ्तेखार खां के कुशल निर्देशन एवं देख रेख में सम्पन्न हुआ। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अरुल ने बताया कि कहानी लेखन में जी.आई.सी के शिवम गुप्ता को प्रथम, सनबीम स्कूल अगरसण्डा की छात्राएं क्रमश: श्रृंगी उपध्याय को द्वितीय, अंशिका पांडेय को तृतीय एवं रिया सोनी को सांत्वना स्थान प्राप्त हुआ। निबंध प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल की छात्राएं क्रमशः निहारिका जा...

अपनी तूलिका के माध्यम से चित्रकारों ने अमर शहीदों को अर्पित किया श्रद्धासुमन

Image
जिले के वरिष्ठ चित्रकार डॉ. इफ्तेखार खान की कलाकृति "बलिया क्रांति 1942" उत्तर प्रदेश की ओर से हुई प्रदर्शित बलिया। आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय कला मंच मेरठ प्रान्त द्वारा आयोजित ऑनलाइन राष्ट्रीय   कला प्रदर्शनी में राजकीय इण्टर कॉलेज बलिया के कला शिक्षक एवं वरिष्ठ चित्रकार डॉ.इफ्तेखार खान की आयल कलर से कैनवास पर बनाई गयी कलाकृति "बलिया क्रांति 1942"उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदर्शित हुई l यह प्रदर्शनी 30 अगस्त तक चलेगीl प्रदर्शनी का￰ उद्घाटन ललित कला विभाग म. गा. कशी विद्यापीठ वाराणसी के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने भारत माता का चित्र बनाकर शुभारम्भ किया। प्रदर्शनी में पूरे भारत वर्ष से 180 चित्रकारों की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया जिसमें  आसाम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, अंडमान निकोबार और कैलफोर्निया के चित्रकारों की पेन्टिंग प्रदर्शित हुई। इसमें￰ अलग अलग विश्ववि्द्यालयों के 9 प्रोफेसर, ...

अगस्त कांति उत्सव का हुआ रंगारंग शुभारंभ

Image
आजादी के अमृत महोत्सव पर बलिया ने बयालिस की अगस्त क्रांति को किया याद बलिया। अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारे की बलिया एक अमित निशानी है, जर्जर तन बूढ़े भारत की यह मस्ती भरी जवानी है। सावन की रिमझिम फुहारों के बीच ढपली ढोलक की थाप पर आजादी के तराने गाते हुए शहीद पार्क चौक से जब युवाओं की टोली निकल ही तो शहर ठिठक गया। ज्ञातव्य है कि 10 अगस्त 1942 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उमाशंकर सोनार के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन अगस्त क्रांति का आगाज हुआ था और बलिया ने पूरे देश से 5 वर्ष पहले ही आजादी छीन कर स्वराज सरकार बना लिया था। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद बलिया के मंत्री शिव कुमार सिंह कौशिकेय के नेतृत्व में आज अगस्त कांति उत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ। बलिया के बलिदान और बगावत की परंपरा का जुलूस शहीद पार्क से सेनानी उमाशंकर स्मारक, रेलवे स्टेशन होते हुए सेनानी चित्तू पांडे जी के स्मारक पर इसका समापन हुआ। कार्यक्रम में जागरूक संस्थान के कलाकारों के द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में बलिया के योगदान पर बने गीतो एवं लघु नाटकों की प्रस्तुति की गई।  इस मौके पर आ0 भ...

शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया नमन

Image
भारत अमृत महोत्सव अंतर्गत आजाद पार्क गोपालपुर के प्रांगण मे आयोजित हुआ कार्यक्रम चिलकहर (बलिया)। भारत सरकार द्वारा आयोजित "भारत अमृत महोत्सव' पर सोमवार को आजाद पार्क गोपालपुर के प्रांगण मे अमृत महोत्सव कार्यक्रम में पर खण्ड विकास अधिकारी परवीन जीत ने अपने कर्मचारियों एवं ग्रामीण जनता के साथ शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।   ज्ञातव्य है कि केन्द्र सरकार 15 अगस्त 2022 से 75 सप्ताह पहले भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्षो का जश्न मना रही है। इसी क्रम मे यह महोत्सव कार्यक्रम आजाद पार्क गोपालपुर मे आयोजित किया गया था। वैसे तो महोत्सव मे सरकार द्वारा भिन्न भिन्न जगहों पर तकनीकी और वैज्ञानिक उपलब्धियों का प्रदर्शन, सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रय का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा इस इंवेंट मे कुछ अज्ञात स्थानो स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। अमृत महोत्सव कार्यक्रम मे परवीन जीत खण्ड विकास अधिकारी के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विन्देश्वरी पाण्डेय "सोनू,' रवीन्द्र नाथ पाण्डेय सहा0 विकास अधिकारी ...