शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
जेएनसीयू के वाणिज्य एवं प्रबंध शास्त्र विभाग द्वारा विदाई समारोह हुई आयोजित बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर स्थित जय प्रकाश नारायण सभागार में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० संजीत कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि शहीद मंगल पांडे स्वतंत्रता आंदोलन के प्रथम बलिदानी के रूप में हमेशा याद किए जाते रहेंगे। युवाओं को शहीद मंगल पांडे के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उसे अपने जीवन में धारण करने का प्रयास करना चाहिए। वर्तमान समय में हम सभी आजादी का अनुभव कर पा रहे हैं, यह शहीद मंगल पांडे जैसे बलिदानियों की देन है, इसलिए कुलपति ने छात्रों से आह्ववान किया कि भारत को आज़ाद कराने में योगदान देने वाले सभी बलिदानियों के बलिदानों को हमेशा अपने विचारों में याद रखें। शहीद दिवस कार्यक्रम के समापन के पश्चात वाणिज्य और प्रबंध शास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने सीनियर क...