Posts

Showing posts with the label महाराणा प्रताप जयंती

धूमधाम से मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

Image
कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र पर डाला प्रकाश बलिया। अखिल क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं क्षत्रिय परिवार के लोगों द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई।   कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष किया तथा समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाज के लोगों से आपसी भाईचारा एवं संगठन को मजबूत करने की अपील की गई। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के रजनीकांत सिंह, जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह बबलू, महासचिव एडवोकेट राकेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार संतोष प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश संरक्षक जयंत कुमार सिंह द्वारा किया गया। रिपोर्ट :मोहसिन उर्फ रिंकू

उत्साह के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

Image
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा हुआ जयंती कार्यक्रम का आयोजन बलिया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं क्षत्रिय परिवार के लोगों द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती वैशाली होटल, बलिया में बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाई गई।  कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और त्याग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप ने स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और वीरता का जो संदेश दिया, उसे अपनाकर समाज को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के रजनीकांत सिंह, जिला अध्यक्ष जयंत कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, महासचिव एडवोकेट राजेश सिंह  वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार सिंह, कृपा शंकर सिंह, शैलेश कुमार सिंह, धीरेंद्र सिंह, नीरज सिंह, कैलाशपति सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू