Posts

Showing posts with the label व्याख्यान

तकनीकी के माध्यम से हिन्दी का वैश्विक विस्तार संभव: डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय

Image
 “हिन्दी के वैश्विकीकरण में तकनीकी की भूमिका” विषयक व्याख्यान का हुआ आयोजन बाँसडीह (बलिया)। स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाँसडीह , बलिया में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत “ हिन्दी के वैश्विकीकरण में तकनीकी की भूमिका” विषयक व्याख्यान का आयोजन हिन्दी विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्तमान डिजिटल युग में हिन्दी के बढ़ते प्रभाव, तकनीकी माध्यमों के उपयोग तथा वैश्विक स्तर पर हिन्दी की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उपस्थित अतिथि वक्ता डॉ० प्रमोद शंकर पाण्डेय जी का महाविद्यालय परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तदुपरान्त बीएलएड की छात्रा निक्की तिवारी ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत अंजली और शिवांगी ने प्रस्तुत किया। स्वागत वक्तव्य श्री सत्येंद्र कुमार पाण्डेय व विषय प्रवर्तन अंजनी कुमार मिश्र ने किया।  विषय पर व्याख्यान देते हुए डॉ० प्रमोद शंकर पाण्डेय जी ने अपने वक्तव्य में हिन्दी भाषा के प्रथम कवि ...

चरित्र निर्माण में भारतीय ज्ञान परम्परा की रही है महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. आर.एन. त्रिपाठी

Image
समाज शास्त्र विभाग द्वारा व्याख्यान का आयोजन बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के समाजशास्त्र विभाग में शनिवार को अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य वक्ता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध समाजशास्त्री प्रो. आर. एन . त्रिपाठी रहे जो पूर्व में  लोक सेवा आयोग एवं उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने व्याख्यान में भारतीय ज्ञान परम्परा की विस्तृत  व्याख्या की। बताया कि आदिकाल से ही समाज के सदस्यों के चरित्र निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।  कहा कि नई शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य ज्ञान की विभिन्न शाखाओं में भारतीय ज्ञान परम्परा के महत्व को पुनर्स्थापित करना है।  कार्यक्रम का संचालन विभाग की सहायक आचार्य स्मिता ने किया। समाजविज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रो. एस. पी. सिंह,  समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ. प्रियंका सिंह, प्रो. राम नरेश यादव, डॉ. अनिल कुमार आदि प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। रिपोर्ट: विनय कुमार

डॉ० जायसवाल ने प्राचीन राजनैतिक एवं सांस्कृतिक इतिहास पर किए प्रशंसनीय शोध कार्य

Image
डॉ० काशी प्रसाद जा यसवाल की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृतियों को किया गया नमन बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा डॉ० काशी प्रसाद जायसवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर डॉ० काशी प्रसाद जायसवाल: व्यक्तित्व और कृतित्व विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया।  मुख्य वक्ता हिन्दी विभाग के सहायक आचार्य डॉ० प्रवीण नाथ यादव ने डॉ० जायसवाल के व्यक्तित्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि ये ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में परास्नातक करने के साथ ही बार एट लॉ की उपाधि और चीनी भाषा में डिप्लोमा की योग्यता भी अर्जित किया। इनका पारिवारिक व्यवसाय मिर्जापुर, पटना और कलकत्ता में फलफूल रहा था पर उन्होंने अपनी मेधा को भारतीय इतिहास एवं संस्कृति पर गंभीर शोध करने में लगाया। उन्होंने भारत की गणतंत्रात्मक व्यवस्था की प्राचीनता, मौर्य और मौर्योत्तर काल खण्ड सहित उत्तर भारत के प्राचीन राजनैतिक एवं सांस्कृतिक इतिहास पर प्रशंसनीय शोध कार्य किया।  वी .ए . स्मिथ ने 1904 में प्रकाशित द...

महिलाओं को स्वयं अपने अधिकारों के लिए रहना पड़ेगा जागरूक: डॉ. प्रियंका सिंह

Image
जेएनसीयू में समाजशास्त्र विभाग द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत दो दिवसीय व्याख्यान का समापन  बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में मिशन शक्ति चरण 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत परिसर में समाजशास्त्र विभाग द्वारा व्याख्यान श्रृंखला "सफलता की कहानी नारी की जुबानी" का उद्घाटन हुआ। इस व्याख्यान श्रृंखला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं के संघर्ष से सफलता की कहानी को मंच प्रदान करना है ,जो आज समाज के सामने एक उदाहरण और प्रेरणा के रूप में खड़ी है।  इस श्रृंखला के उद्घाटन की मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की निदेशक शैक्षणिक डॉ पुष्पा मिश्रा जी रहीं। इस व्याख्यान श्रृंखला के प्रथम दिवस को विभागाध्यक्ष डॉ प्रियंका सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को स्वयं अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहना पड़ेगा। सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान और सम्मान के लिए हर कदम पर प्रतिबद्ध है, मिशन शक्ति इसी उपक्रम में संचालित हो रहा है, परन्तु अज्ञानता और जागरूकता के अभाव में महिलाएं उनका प्रयोग नहीं कर पाती हैं। विभा...

सूक्ष्म स्तर पर कार्य करने वाली क्वांटम घटनाएँ बड़े स्तर पर डाल सकती हैं प्रभाव: डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह

Image
जेएनसीयू में भौतिकी विभाग द्वारा मैक्रोस्कोपिक क्वांटम टनलिंग विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में भौतिकी विभाग द्वारा मैक्रोस्कोपिक क्वांटम टनलिंग विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह, सहायक आचार्य, इविंग क्रिश्चियन कॉलेज, प्रयागराज ने अपने व्याख्यान में मैक्रोस्कोपिक क्वांटम टनलिंग की अवधारणा को सरल एवं वैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुत किया।  बताया कि सूक्ष्म स्तर पर कार्य करने वाली क्वांटम घटनाएँ बड़े स्तर पर भी प्रभाव डाल सकती हैं। आधुनिक भौतिकी एवं नैनो- प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में यह अध्ययन महत्वपूर्ण है। संवाद सत्र में भौतिक विज्ञान विभाग, बीसीए (एआई) आदि के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का समन्वयन भौतिकी विभाग के प्रभारी विनय प्रताप वर्मा द्वारा किया गया।  इस अवसर पर विश्वविद्यालय की  शैक्षणिक निदेशक डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ...