Posts

Showing posts with the label पेपर लीक

युवाओं की आवाज को दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही सरकार: डॉ. प्रदीप कुमार

Image
छात्र-छात्राओं पर बल प्रयोग की घटना की आप ने की निंदा रसड़ा (बलिया)। शहर के चंद्रशेखर आजाद चौराहा स्थित आप पार्टी कार्यालय रसड़ा में दिल्ली में अपनी न्याय संगत और शैक्षणिक मांगों को लेकर शांतिपूर्वक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा किए गए और मानवीय लाठी चार्ज, आंसू गैस के प्रयोग और बल प्रयोग को कडे शब्दों में घोर निंदा किया गया।  जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना परीक्षा में हुई अनियमितताओं व पेपर लिक के खिलाफ आवाज उठाना हर नागरिक और छात्र का संवैधानिक अधिकार है लेकिन यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार संवाद स्थापित करने के बजाय युवाओं की आवाज को दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही है और पुलिस बल का दुरुपयोग कर रही है जिसे निष्पक्ष व संवेदनशीलता से विचार नहीं किया गया और दोषियों पर कार्यवाई नहीं हुई तो हमारा संगठन आम आदमी पार्टी देशव्यापी आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।  इस मौके पर मंडल मीडिया प्रभारी अनमोल तिवारी, बबलू राजभर, सुनील कुमार, प्रहलाद गुप्ता, कामदेव राजभर, सूरज राजभर,...

दोषियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए निर्दोषों को जल्द किया जाए रिहा: सागर सिंह राहुल

Image
अंग्रेजी के पेपर लीक मामले में सामाजिक कार्यकर्ता सागर ने शासन- प्रशासन से की मांग बलिया। अंग्रेजी के पेपर के लीक होने के मामले हम शासन व प्रशासन से मांग करते है कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए निर्दोषों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए। उक्त बाते सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल ने कही। श्री सिंह ने कहा कि जिस तरह कभी- कभी अपराध करने से पहले अपराधियों को मुखबिरो की सूचना पर धर पक्कड़ की जाती है, ठीक उसी तरह पत्रकारों को भी मुखबिरो द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि दिनांक 30 मार्च को होने वाली अंग्रेजी पेपर लीक हो गई है। जिसकी सूचना मिलते ही पत्रकार अजित ओझा जी, दिग्विजय सिंह इत्यादि पत्रकारों ने इसे अपने अखबार के माध्यम से प्रकाशित किया। अपराध तब होता जब इन लोगो को सारी जानकारी होते हुए भी ये चुप रहते। तब माना जाता कि आप (पत्रकारों) लोगो को जानकारी मिलने पर भी चुप होकर शिक्षा माफियाओं के साथ मिलकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। पर जब खुलकर अपने अखबार के माध्यम से इस बात को प्रकाशित कर दिया गया कि दिनांक 30 मार्च को होने वाली अंग्रेजी का पेपर लिक हो चुकी ह...

सूचना देने वाले पत्रकार को ही अभियुक्त बना देना निंदनीय: सुशील पांडेय

Image
पेपर लीक मामले में प्रशासन की विफलताओं को छिपाने के लिए पत्रकार की हुई गिरफ्तार बलिया। यूपी बोर्ड की परीक्षा के पेपर लीक मामले में सरकार अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र के प्रतिनिधि पर ठीकरा फोड़ रही है। जबकि सच को उजागर करने वाले पत्रकार ने अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाया है। अजीब विडंबना है कि पत्रकार ने पेपर लीक होने की सूचना विभागीय एवं जनपदीय अधिकारियों को दी, जो बोर्ड के नियमानुसार उचित एवं नियमसंगत है। फिर भी पत्रकार को ही अभियुक्त बना देना निंदनीय एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की जुबान बन्द करना है।  उक्त बातें समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" प्रेस को जारी अपने बयान के माध्यम से शुक्रवार को कही। कान्हजी ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से लोकतांत्रिक संस्थाओं को कुंद करने की फिराक में रही है। जब भी मौका मिला है ये लोग चौथे स्तंभ को दबाए हैं। ताकि इनकी नाकामियों की फेहरिस्त आमजन तक न पहुंच पाए। लेकिन इन्हें यह समझना चाहिए कि सरकारी डंडे से जब-जब लोकतंत्र को दबाने और इसकी जुबान और लेखन...