Posts

Showing posts with the label रसड़ा विधानसभा

जनता की समस्याओं के समाधान को बनाएंगे अपना मुख्य उदेश्य: मतलूब अहमद

Image
चुनावी परिचर्चा में समाजिक विचार  के कार्यकर्ता है मतलूब अहमद रसड़ा (बलिया)। आगामी विधानसभा चुनावों की चर्चा में समाजवादी विचारधारा के सामाजिक कार्यकर्ता, खाद्यान व अस्त्र शस्त्र के व्यवसायी और पत्रकार मतलूब अहमद का नाम रसड़ा क्षेत्र नही अपितु पास पड़ोस के जिलो में भी नाम तेजी से उभर रहा है। भले ही चुनाव अभी दूर हों, लेकिन मतलूब ने पहले ही चुनावी मैदान में उतरने का इरादा जता दिया है, जिसके चलते रसड़ा विधानसभा में उनकी चर्चा जोरों पर है। जनसेवा का संकल्प, वादों से ऊपर काम मतलूब अहमद ने कहा कि यदि रसड़ा की जनता उनका समर्थन करती है, तो वह विकास और जनता की समस्याओं के समाधान को अपना मुख्य उदेश्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भी जनता के बीच रहकर ही वह काम करेंगे, ताकि वादा केवल शब्दों में नहीं, बल्कि धरातल पर दिखे। मतलूब ने कहा, "हमें कहना नहीं, बल्कि करके दिखाना है, ताकि जनता को लगे कि उन्होंने सही व्यक्ति का चुनाव किया है।" भेदभाव से परे, सबके लिए समर्पण उन्होंने यह भी कहा कि वह क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान बिना किसी भेदभाव के करेंगे। उनका कहना है...

मनाई गई पूर्व विधायक बाबू गंगा प्रसाद सिंह की 59वी पुण्यतिथि

Image
सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में सुभाष प्राइमरी पाठशाला में बच्चों के बीच किया गया फल का वितरण  बलिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक बाबू गंगा प्रसाद सिंह की चित्र पर पुष्पांजलि कर 59वी पुण्यतिथि बुधवार को गुरुद्वारा रोड स्थित आवास पर मनाई गई। इस मौके पर सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में सुभाष प्राइमरी पाठशाला में बच्चों के बीच फल वितरण किया गया।  कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा उन्हें राजनीति का पुरोधा बताया। वक्ताओं ने कहा कि बाबू गंगा प्रसाद सिंह एक कुशल राजनीतिक पुरोधा व प्रखर वक्ता थे। उन्होंने कहा कि जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर रहते हुए वह पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सीबी गुप्ता के सम्पर्क में आने के बाद नौकरी से त्याग पत्र देकर राजनीति में आ गये तथा रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक बने। 10 साल तक रसड़ा विस से प्रतिनिधित्व करने के बाद तीसरी बार 1962 में बेल्थरा विस से तीसरी बार एमएलए बन गये। कहा कि 1967 के चुनाव में मामुली मतों से हारने के बाद तत्कालिन सरकार की ओर से एमएलसी मनोनित करने की तैयारी थी। ...