Posts

Showing posts with the label गंगा समग्र

स्वच्छता एवं प्रकृति संरक्षण के लिए समर्पित था गांधीजी का जीवन: डॉ. गणेश पाठक

Image
स्वच्छता पखवाड़ा पर गंगा समग्र के सदस्यों द्वारा की गई पार्क की साफ-सफाई बलिया। स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत चलने वाले सात दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम के तहत आज श्रीराम विहार कालोनी में स्थित पार्क की साफ- सफाई का कार्य गंगा समग्र , गोरक्ष प्रांत की बलिया इकाई के संयोजक धनंजय उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया।  इस दौरान गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत के शैक्षिक आयाम प्रमुख एवं अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा, बलिया के पूर्व प्राचार्य डाॅ० गणेश कुमार पाठक, आनन्द सिंह, तारकेश्वर तिवारी सहित कालोनी के अन्य लोग भी उपस्थित होकर पार्क की साफ - सफाई में अहम् भूमिका निभाई। डाॅ० पाठक द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किया गया।  साथ ही साथ डाॅ० पाठक द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधीजी का सम्पूर्ण जीवन स्वच्छता एवं प्रकृति संरक्षण के लिए समर्पित था।  हमें गांधीजी के जीवन दर्शन से सीख लेनी चाहिए।

तमसा नदी की निर्मलता एवं संरक्षण हेतु निकलेगी “तमसा बचाओ जागरण रथ यात्रा”

Image
आगामी 4 नवंबर को गंगा महोत्सव में भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम का होगा आयोजन बलिया। गंगा समग्र की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला संयोजक धनंजय उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तमसा नदी की स्वच्छता, निर्मलता एवं संरक्षण के उद्देश्य से व्यापक जनजागरण अभियान चलाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से काशी प्रांत के सह प्रांत संयोजक श्री दीवाकर द्विवेदी जी, गोरक्ष प्रांत के प्रांत संयोजक श्री राजकिशोर मिश्रा जी तथा राष्ट्रीय शैक्षणिक सह-आयाम प्रमुख श्री गिरीश नारायण चतुर्वेदी जी उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि तमसा नदी को बचाने, उसकी स्वच्छता एवं निर्मलता के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए “ तमसा बचाओ जागरण रथ यात्रा ” निकाली जाएगी। यह यात्रा आजमगढ़ स्थित दुर्वासा आश्रम से प्रारंभ होगी। यात्रा के दौरान तमसा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में व्यापक जनजागरण किया जाएगा तथा जगह-जगह स्थानीय नागरिकों से नदी की आरती एवं संरक्षण अभियान में सहभागिता का आह्वान किया जाएगा। बैठ...

नदियों के संरक्षण के लिए सभी को आना होगा आगे: धनंजय उपाध्याय

Image
कॉम्पोजिट विद्यालय निधरिया में हुई गंगा समग्र की गोष्ठी, शान्वी के जन्मदिन पर हुआ वृक्षारोपण बलिया। कॉम्पोजिट विद्यालय, निधरिया, नगर बलिया में 7 अगस्त दिन शुक्रवार को गंगा समग्र, जिला बलिया के तत्वावधान में जिला संयोजक धनंजय उपाध्याय के नेतृत्व में एक जनजागरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रवि कुमार यादव ने की। मुख्य वक्ता के रूप में गंगा समग्र के प्रांतीय कोष प्रमुख श्री राजेश्वर गिरी जी (एडवोकेट) उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में जिला संयोजक धनंजय उपाध्याय ने कहा कि गंगा समग्र माँ गंगा एवं उनकी सहायक नदियों की अविरलता, निर्मलता एवं संरक्षण के लिए समर्पित संगठन है। उन्होंने बताया कि गंगा समग्र अपने 15 विभिन्न आयामों के माध्यम से जनजागरण, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा वृक्षारोपण जैसे विविध क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संदेश दिया कि " हम माँ गंगा की रक्षा करें, माँ गंगा मेरी रक्षा करें" तथा नदियों के संरक्षण के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता श...

पर्यावरण संरक्षण के लिए आज की आवश्यकता है वृक्षारोपण: गणेश पाठक

Image
गंगा समग्र बलिया की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न बलिया। माँ गंगा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर गंगा गीत एवं बैठक मंत्र के साथ गंगा समग्र, जिला बलिया की जिला कार्यकारिणी की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर, नागा जी मठ गुरुकुल आश्रम में संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमेश जी के नेतृत्व में शरीफा एवं अनार के पौधों का वृक्षारोपण किया गया, जिसमें उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।  बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक श्री धनंजय उपाध्याय ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में तीन प्रमुख विषयों पर चर्चा हेतु प्रस्ताव रखा। पहला - तमसा नदी की अविरलता एवं निर्मलता के लिए भव्य जन -जागरण शोभायात्रा निकाली जाएगी। दूसरा- वर्तमान में चल रहे वृक्षारोपण मास के अंतर्गत अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का अभियान चलाया जाएगा। तीसरा -आगामी विश्व नदी दिवस 27 सितंबर को भव्य एवं व्यापक रूप से मनाने की तैयारी की जाएगी।  बैठक के मुख्य वक्ता डाॅ० गणेश कुमार पाठक (पर्यावरणविद्) ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्ह...

माँ गंगा की अविरलता एवं निर्मलता हेतु प्रयासों पर हुई चर्चा

Image
गंगा समग्र द्वारा जनजागरूकता गोष्ठी एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण  बलिया। गंगा समग्र के तत्वावधान में जीरा बस्ती, विकास खंड हनुमानगंज स्थित शिवजी के मंदिर परिसर में जनजागरूकता गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। गोष्ठी में गंगा समग्र के उद्देश्यों, माँ गंगा की अविरलता एवं निर्मलता, पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।  उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने , उनकी देखभाल करने तथा माँ गंगा एवं अन्य जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से गंगा समग्र के जिला वृक्षारोपण आयाम प्रमुख श्री सौरभ जी, पत्रिका प्रमुख श्री मनमोहन पांडेय जी, श्री सुनील पांडेय जी, श्री अजय कुमार तिवारी जी तथा श्री सुयस मिश्रा जी उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में गंगा समग्र के अन्य कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की और पर्यावरण संरक्षण तथा माँ गंगा की स्वच्छता के लिए सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र, पर्यावरण एवं माँ गंगा की सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं ने की गंगा आरती

Image
किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दिलाई स्वच्छता की शपथ बलिया। गंगा समग्र बलिया के जिला संयोजक श्री धनंजय उपाध्याय के नेतृत्व में गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को माँ गंगा की विधि-विधानपूर्वक आरती की गई तथा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। इस अवसर पर माँ गंगा की अविरलता एवं निर्मलता के संरक्षण का संकल्प लेते हुए उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं को गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि माँ गंगा की स्वच्छता, अविरलता और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है तथा इसके लिए जन-जागरण और जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गंगा समग्र के प्रांतीय शिक्षण आयाम प्रमुख श्री गणेश पाठक जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त श्री मदन मोहन मिश्रा जी, श्री मदन मोहन पाण्डे जी, श्री शशिभूषण चौबे जी, श्री जवाहर चौहान जी, श्री जय किश चौबे जी तथा अधिवक्ता श्री सुधीर कुमार मिश्रा जी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का समापन "हर-हर गंगे...

विद्यालय परिसर में रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

Image
गंगा समग्र, बलिया द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन बलिया। "जय गंगे, अविरत्र गंगा– निर्मल गंगा" के पावन संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के निर्माण के उद्देश्य से गंगा समग्र, बलिया द्वारा आज सरस्वती शिशु मंदिर, आनंद नगर तथा नागाजी सरस्वती इंटर कॉलेज, जीराबस्ती में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण , जल संवर्धन एवं प्रकृति के प्रति जन- जागरूकता का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि माँ गंगा सहित समस्त नदियों की अविरलता एवं निर्मलता बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प ले। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रधानाचार्य श्री मनिराम मिश्रा जी, गंगा समग्र के प्रांतीय तालाब प्रमुख श्री राजेश्वर गिरी जी, प्रांतीय कोषप्रमुख श्री दिलीप जी, तमसा भाग प्रमुख श्री धनंजय उपाध्याय जी, गंगा समग...