Posts

Showing posts with the label राष्ट्रीय अध्यक्ष

राष्ट्रीय पत्रकार समर्पण संघ ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाजन का 47वाँ जन्मदिन

Image
सभी पत्रकार बंधु को एकजुट होने का दिया संदेश दिया बलिया। राष्ट्रीय पत्रकार समर्पण संघ एवं जनता का सच-समाचार पत्र के द्वारा 2 सितंबर दिन बुधवार को निराला नगर गड़वार रोड निकट- अकांक्षा हॉस्पिटल स्थित- जिला कार्यालय पर संगठन के जिलाध्यक्ष एवं जनता का सच-समाचार पत्र के संवाददाता डॉ०राम व्यास के नेतृत्व मे राष्ट्रीय पत्रकार समर्पण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जनता का सच समाचार पत्र के आजमगढ़-मंडल (बलिया, मऊ, आजमगढ़) के मंडल-प्रभारी राजेश "महाजन" (पत्रकार) का 47वाँ जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ० राजकुमार वर्मा ने पत्रकारिता को समाज का आईना बताएं और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाजन ने प्रकाश जलते हुए समाज का प्रहरी बताया और कहा कि पत्रकार कभी पक्षकार नहीं होता और सभी पत्रकार बंधु को एकजुट होने का संदेश दिया और कार्यक्रम में आए सभी का आभार प्रकट किया।  इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार समर्पण संघ के संरक्षक राकेश कुमार मद्धेशिया, महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जनता का सच- समाचार पत्र के संवाददाता शान्ति देवी (पत्रकार), संतोष गुप...

जिला अस्पताल में नई ओपीडी चालू करने की मांग

Image
व्यापारी नेता अरविंद गांधी ने परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से की मांग  बलिया। भारतीय वैश्य चेतना महासभा, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गांधी एडवोकेट ने उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री सह बलिया सदर विधायक माननीय दयाशंकर सिंह जी से मिलकर जिला अस्पताल बलिया में नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोलाजी  की नई ओपीडी शुरू करने और डायलिसिस का सीट बढ़ाने की मांग की है।  जिस पर परिवहन मंत्री मा. दयाशंकर सिंह ने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य मंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक जी से बात कर कर इसको प्रारंभ करने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर श्री गांधी के साथ विजय शंकर गुप्ता और प्रोफेसर अनिल कुमार उपस्थित रहे।

अमर्यादित राजनीति पर रोक लगाई जाए रोक: सुशील पाण्डेय कान्हजी

Image
सपा जिला प्रवक्ता ने की सांसद निशिकांत दुबे पर अविलंब कार्रवाई की मांग बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारतीय जनता पार्टी से सांसद निशिकांत दुबे के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। प्रेस विज्ञप्ति में सुशील पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि देश इस समय राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी, जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं के आंदोलन, पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई तथा डीजल- पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण जैसे अनेक ज्वलंत मुद्दों से जूझ रहा है। इन मूलभूत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा अपने कुछ नेताओं से लगातार भड़काऊ और अनर्गल बयान दिलवा रही है, जिससे सामाजिक एवं राजनीतिक वातावरण को अनावश्यक रूप से प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे के हालिया बयान इसी प्रवृत्ति का उदाहरण हैं। कान्हजी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों तथा विकासपरक राजनीति के लिए जाना जाता है। उनकी बढ़ती जनस्...

अखिलेश यादव के विरुद्ध कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सपा ने को एफआईआर दर्ज करने की मांग

Image
वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक बलिया मिला पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बलिया। भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज लोकसभा सांसद मा. श्री अखिलेश यादव जी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई कथित अमर्यादित एवं मानहानिकारक टिप्पणी के विरोध में आज समाजवादी पार्टी, बलिया का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष एवं विधायक फेफना श्री संग्राम सिंह यादव जी तथा समाजवादी युवजन सभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्द गिरि जी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक , बलिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपते हुए डॉ. निशिकांत दुबे के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि के विरुद्ध झूठी, भ्रामक एवं मानहानिकारक टिप्पणियां करना लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक मर्यादाओं के विरुद्ध है। प्रतिनिधिमंडल में श्री जमाल आलम जी, श्री रविन्द्र नाथ यादव जी, श्री धनजी यादव जी, श्री प्रमोद यादव जी, श्री दिग्...

ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने शैलेश कुमार गोंड

Image
विश्व आदिवासी दिवस पर लखनऊ में आयोजित विराट प्रदर्शन में भाग लेने का किया आहवान आजमगढ़। ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट के समीप अमर शहीद वीर कुंवर सिंह उद्यान में आगसा के संस्थापक संरक्षक अरविंद गोंडवाना के नेतृत्व में की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ के तहसील- मेंहनगर अन्तर्गत ग्राम- सिंहपुर निवासी शैलेश कुमार गोंड को ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया जिन्हें आगसा के संस्थापक संरक्षक अरविंद गोंडवाना ने पद की गरिमा, संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा व अनुशासन की शपथ दिलायी।   नवनियुक्त ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार गोंड ने कहा कि हम निरंतर आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर व संघर्षशील रहेंगे। आगे कहा कि हमारे पास अब खोने के लिए कुछ भी नहीं है लेकिन शिक्षा और संगठन के बल पर पाने के लिए बहुत कुछ है। इसलिए हमें अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु संगठित संघर्ष छेड़ने की आवश्यकता है। आदि...

भय भुख भ्रष्टाचार से मुक्त समाज की स्थापना का कार्य करेगी हमारी पार्टी: संतोष सिंह

Image
नागरिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत  रसड़ा (बलिया)। नागरिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह के देश के विभिन्न राज्यो के दौरे व पार्टी के अन्य राज्यो में गठन व पार्टी का विस्तार करने के बाद प्रथम बार अपने गृह क्षेत्र रसड़ा में आगमन पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा सदस्य ने गुरूवार  को छितौनी स्थित अमली बाबा कुटी के पास  फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।  इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी भय भुख भ्रष्टाचार से मुक्त समाज की स्थापना का कार्य करने व भयमुक्त समाज के लोगो की पार्टी है। इसमें देश के अनेक हिस्सो में लोग जुड़ रहे जिसे मिटाने के लिए लोग आगे आ रहे है। देश में भ्रष्टाचार महंगाई आराजकता के बढावा देने वाली सरकार से अब ऊब चुके हैं। सरकार के मुखिया केवल विदेश घूमने में मशगूल हैं देश में आराकता महंगाई पर विचार न कर विभिन्न देश में घूमना ही मुख्य कार्य है। लेकिन देश में बेकारी  बेरोजगारी मंहगाई पर ध्यान न देकर पूजीपतियों का बढ़ावा पुजिपतियो के इशारे पर चलना ही कार्य है।...

सीमा राजभर के मनोनयन से पार्टी को मिलेगी मजबूती: रामगोविन्द चौधरी

Image
बलिया निवासी सीमा राजभर को समस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेताओं ने जताया हर्ष बलिया। जनपद निवासी सीमा राजभर को समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र की निवासी सीमा राजभर एक जुझारू एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उनके मनोनयन से पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक दूरदर्शी नेता हैं और उनकी इसी सोच के तहत सीमा राजभर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष /प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय 'कान्हजी' ने कहा कि सीमा राजभर युवा एवं पार्टी के प्रति पूर्णतः समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके मनोनयन से पार्टी को आगामी 2027 के चुनाव में निश्चित ही लाभ मिलेगा।