उन्नत शैक्षणिक एवं प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जेएनसीयू में भौतिकी विभाग द्वारा हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग द्वारा सोमवार को टिंकरिंग लैब के अंतर्गत एक उन्नत शैक्षणिक एवं प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एम.एससी. एवं शोध स्तर के विद्यार्थियों को विभिन्न सर्किट एलिमेंट्स- जैसे विभिन्न आइ.सी. की पहचान, पिन आउट डायग्राम आदि के कार्य, कनेक्शन आदि के साथ साथ बेसिक एलिमेंट रेजिस्टेंट, कैपेसिटर, इंडक्टर, डायोड एवं संबंधित इलेक्ट्रॉनिक अवयवों की सटीक पहचान, कार्यप्रणाली तथा अनुप्रयोग से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान युक्तियों के प्रयोग करते समय रखी जाने वाली सावधानियों की भी चर्चा की गयी। इस अवसर पर एम.एससी. भौतिकी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने प्रयोगात्मक गतिविधियों में गहन रुचि के साथ भाग लिया।इस सत्र में हैंड्स-ऑन लर्निंग, कॉन्सेप्ट-टू-एप्लिकेशन अप्रोच तथा रिसर्च-ओरिएंटेड प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया गया, जिससे विद्यार्थियों की विश्लेषणात्मक क्षमता एवं प्रयोगात्मक दक्षता में वृद्धि हो सके। यह कार्यक्रम विश्व...