Posts

Showing posts with the label गोरखपुर

‘लम्हे’ मल्टी डिस्ट्रिक्ट इंटर सिटी मीट में रो. राजेश कुमार गुप्ता ने जीता प्रथम पुरस्कार

Image
श्री गुप्ता ने सेवा भावना एवं समाज में रोटरी की भूमिका को प्रभावी ढंग से किया प्रस्तुत गोरखपुर। गोरखपुर स्थित होटल रेडिसन में एक दिवसीय मल्टी डिस्ट्रिक्ट इंटर सिटी मीट ‘लम्हे ’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व RI डायरेक्टर रोटेरियन कमल सांघवी जी रहे। कार्यक्रम का शानदार आयोजन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी जी, DLF रोटेरियन परितोष बजाज जी, आयोजक क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन प्रवीर आर्य जी एवं उनकी Miracle Team के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में डिस्ट्रिक्ट इंटर सिटी चेयरमैन रोटेरियन अभिषेक वर्मा जी की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान ‘ Rotary Public Image & Peace’ विषय पर वक्तृत्व प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं वरिष्ठ रोटेरियन के. के. श्रीवास्तव जी एवं उनकी टीम शामिल रही।  प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए 2 मिनट की निर्धारित समय-सीमा रखी गई थी। समय- सीमा के कड़ाई से पालन के बीच रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता ने अपने प्रभावशाली वक्तव्य के माध्यम से रोटरी की P...

साबरमती-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार छपरा तक

Image
गोरखपुर जं.स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण हुआ है मार्ग विस्तार वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु गोरखपुर जं.स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण पूर्व से थावे जं0 तक चलाई जा रही 19409/19410 साबरमती-गोरखपुर-साबरमती साप्ताहिक एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार छपरा तक किया गया है तथा 11055/11056 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार गोण्डा तक किया गया है एवं 20103/20104 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार भटनी तक निम्नवत किया गया है। 19409 साबरमती-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 28 एवं 30 मई तथा 04 एवं 06 जून,2026 को देवरिया सदर स्टेशन से 18.35 बजे तथा सीवान स्टेशन से 19.45 बजे छूटकर थावे के स्थान पर छपरा 21.25 बजे पहुंचेगी तथा वापसी यात्रा में 19410 गोरखपुर- साबरमती द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 30 मई तथा 01, 06 एवं 08 जून,2026 को सीवान से 02.05 बजे तथा देवरिया सदर से 03.25 बजे छूटकर थावे के स्थान पर छपरा 01.00 बजे पहुंचेगी । 11055 लोकमान्य तिलक ट...

गोरखपुर-देवघर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी का संचलन 12 जुलाई से

Image
13 अगस्त तक होगा श्रावणी मेला विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के अवसर पर मेला यात्रियों की सुविधा हेतु 05028 गोरखपुर- देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी का संचलन 12 जुलाई से 12 अगस्त,2022 तक तथा 05027 देवघर- गोरखपुर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी का संचलन 13 जुलाई से 13 अगस्त,2022 तक 32 फेरों के लिये किया जायेगा। यात्रियों को यात्रा के दौरान एवं स्टेशन पर प्रशासन द्वारा निर्धारित कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा।  05028 गोरखपुर-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 12 जुलाई से 12 अगस्त,2022 तक प्रतिदिन गोरखपुर से 20.00 बजे प्रस्थान कर चैरीचैरा से 20.27 बजे, देवरिया सदर से 21.13 बजे, भटनी से 21.40 बजे, मैरवा से 22.10 बजे, सीवान से 22.40 बजे, एकमा से 23.22 बजे, दूसरे दिन छपरा से 00.15 बजे, दिघवारा से 01.05 बजे, सोनपुर से 01.37 बजे, हाजीपुर से 01.52 बजे, देसरी से 02.25 बजे, शाहपुर पटोरी से 02.47 बजे, बछवारा से 03.10 बजे, बरौनी से 03.40 बजे, बेगूसराय से 04.02 बजे, साहिबपुर कमाल से 04.27 बजे, मुंगेर से 05.20 बजे, सुल्तानगंज से 06.55 ...

नान इण्टरलाॅक के कारण कई गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन व मार्ग परिवर्तन

Image
परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर- छपरा- गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी आधा दर्जन से अधिक गाड़िया गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में दोहरीकरण के परिप्रेक्ष्य में नान इण्टरलाॅक किये जाने के कारण कई गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन, ओरिजिनेषन, मार्ग परिवर्तन, री-षिड्यूलिंग एवं रेग्यूलेशन किया जायेगा।  जिन गाडियो का निरस्तीकरण हुआ है उनमें गोरखपुर से 25 से 29 जून, 2022 तक चलने वाली 05096 गोरखपुर-नरकटियागंज विषेष गाड़ी निरस्त रहेगी।  - नरकटियागंज से 25 से 29 जून,2022 तक चलने वाली 05095 नरकटियागंज-गोरखपुर विषेष गाड़ी निरस्त रहेगी।  शार्ट टर्मिनेशन/ शार्ट ओरिजिनेशन- - गोरखपुर से 27 से 29 जून,2022 तक चलने वाली 05450 गोरखपुर-नरकटियागंज विषेष गाड़ी नरकटियागंज के स्थान पर भैरोगंज में शार्ट टर्मिनेट होगी।  - नरकटियागंज से 27 से 29 जून,2022 तक चलने वाली 05449 नरकटियागंज-गोरखपुर विषेष गाड़ी नरकटियागंज के स्थान पर भैरोगंज से चलाई जायेगी।  मार्ग परिवर्तन- - मुजफ्फरपुर से 27 से 29 जून,2022 तक चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर- आनन्द विहार टर्मिनस...

छात्रों के आंदोलन के कारण कई गाड़ियों का हुआ निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन व रि-शिड्यूलिंग

Image
बलिया- सियालदह एक्सप्रेस, गोंदिया एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियों को किया गया नियंत्रित गोरखपुर। छात्रों के धरना-प्रदर्शन  व आंदोलन के कारण 16 जून को पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र में गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन, रि-शिड्यूलिंग एवं नियंत्रण किया गया। जिन ट्रेनों का निरस्तीकरण हुआ उनमे थावे से 16 जून, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05165 थावे- कप्तानगंज विशेष अनारक्षित गाड़ी निरस्त की गई। - कप्तानगंज से 16 जून, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05166 कप्तानगंज-थावे विशेष अनारक्षित गाड़ी निरस्त की गई। - थावे से 16 जून, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05164 थावे-छपरा कचहरी (वाया सीवान-दुरौंधा-मसरख) विशेष अनारक्षित गाड़ी निरस्त की गई। - थावे से 16 जून, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05121 थावे-छपरा कचहरी विशेष अनारक्षित गाड़ी निरस्त की गई। - थावे से 16 जून, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05440 थावे-मसरख (वाया सीवान- दुरौंधा) विशेष अनारक्षित गाड़ी निरस्त की गई। - मसरख से 16 जून, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05441 मसरख- थावे (वाया दुरौंधा- सीवान) विशेष अनारक्षित गाड़ी निरस्त की गई। - 16 जून, 2022 को प्रस...

नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण कई गाड़ियों का हुआ रेगुलेशन एवं रि-शिड्यूलिंग

Image
मध्य रेल के टिटोली स्टेशन पर होगा नॉन इंटरलॉक कार्य गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा मध्य रेल के टिटोली स्टेशन पर नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का रेगुलेशन एवं रि-शिड्यूलिंग निम्नवत् किया जायेगा। रेगुलेशन/रि-शिड्यूलिंग- - लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 28 मई, 2022 को प्रस्थान करने वाली 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस  आवश्यकतानुसार नियंत्रित कर इगतपुरी 35 मिनट विलम्ब से पहुँचेगी। - लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 28 मई, 2022 को प्रस्थान करने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर एक्सप्रेस  आवश्यकतानुसार नियंत्रित कर इगतपुरी 25 मिनट विलम्ब से पहुँचेगी। - लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 28 मई, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15066 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर एक्सप्रेस  लोकमान्य तिलक टर्मिनस से पुनर्निधारित कर 18.30 बजे चलायी जायेगी। - गोरखपुर से 27 मई, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस इगतपुरी से नियंत्रित कर पनवेल 02 घंटा 30 मिनट विलम्ब से 17.15 बजे पहुँचेगी। - गोरखपुर से 27 मई, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य...

दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का हुआ मार्ग परिवर्तन

Image
यार्ड मेन्टेनेंस के लिये ब्लाक के कारण गाड़ियों का हुआ मार्ग परिवर्तन एवं रेग्यूलेशन गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल पर स्थित प्रयागराज यार्ड मेन्टेनेंस के लिये ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं रेग्यूलेशन निम्नवत किया जायेगा।  मार्ग परिवर्तन - - दुर्ग से 29 मई,2022 को चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं0-प्रयाग- वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी- बधारी कलान-वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी।  - छपरा से 30 मई,2022 को चलने वाली 15159 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-प्रयाग-प्रयागराज जं0-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-बधारी कलान-प्रयागराज छिवकी- मानिकपुर के रास्ते चलाई जायेगी।  रेग्यूलेशन- - गोरखपुर से 30 मई,2022 को चलने वाली 15018 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। - छपरा से 30 मई, 2022 को चलने वाली 11060 छपरा- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर 60...

यांत्रिक एवं विद्युत विषय के छात्रों का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण एक अप्रैल से

Image
पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर में आठ सप्ताह के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण हेतु करे आवेदन गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा प्रत्येक वर्ष कारखाना प्रशिक्षण केन्द्र, यांत्रिक कारखाना, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर में डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स में अध्ययनरत यांत्रिक एवं विद्युत विषय के छात्रों को ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण दिया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में इस वर्ष भी 01 अप्रैल, 2022 से ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण-2022 हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स में अध्ययनरत यांत्रिक एवं विद्युत विषय के छात्रों के लिये कारखाना प्रषिक्षण केन्द्र, यांत्रिक कारखाना, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर में आठ सप्ताह के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण हेतु आवेदन 01 अप्रैल, 2022 से आमंत्रित किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक छात्र पूर्वोत्तर रेलवे के कार्मिक विभाग के अन्तर्गत यांत्रिक कारखाना, पूर्वोत्तर रेलवे के वेब पेज पर हिन्दी एवं अंग्रेजी में उपलब्ध आवेदन पत्र के प्रारूप...

इंटरलॉक संबंधी कार्य हेतु कई गाड़ियों का हुआ नियंत्रण, मार्ग परिवर्तन एवं रि-शिड्यूलिंग

Image
फेफना- करीमुद्दीनपुर स्टेशन के मध्य होगा प्री- नॉन इंटरलॉक एवं नॉन-इन्टरलॉक कार्य गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर स्थित छपरा- गाजीपुर रेल खंड के फेफना- करीमुद्दीनपुर स्टेशन के मध्य दोहरीकरण कार्य के सम्बन्ध में चितबड़ागांव स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग के लिये प्री- नॉन इंटरलॉक एवं नॉन-इन्टरलॉक कार्य के लिये 08 से 11 फरवरी, 2022 तक गाड़ियों का नियंत्रण, मार्ग परिवर्तन एवं रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे द्वारा जिन गाड़ियों का  नियंत्रण किया गया उनमे 04056 आनन्द विहार टर्मिनस- बलिया क्लोन विशेष गाड़ी वाराणसी मंडल पर 10 फरवरी, 2022 को 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी। वही 05135 छपरा- औंड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी वाराणसी मंडल पर 10 फरवरी, 2022 को 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी। मार्ग परिवर्तन वाली गाडियो में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 07 एवं 08 फरवरी, 2022 को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग  औंड़िहार- मऊ- फेफना के...

रेल राजस्व में वृद्वि के लिये नियमित रूप से चलाया जाय टिकट जांच अभियान: अनुपम शर्मा

Image
इंदारा- फेफना सहित अन्य रेल खंडों के दोहरीकरण परियोजनाओं पर हुई चर्चा  गोरखपुर। महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे अनुपम शर्मा ने तीन फरवरी गुरुवार को मुख्यालय, गोरखपुर में आयोजित बैठक में अधिकारियों के नियमित निरीक्षण, रेल संरक्षा के विभिन्न पहलुओं तथा पूर्वोत्तर रेलवे पर चल रही निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में अपर महाप्रबन्धक अमित कुमार अग्रवाल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर सतीश कुमार पाण्डेय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/ निर्माण राजीव कुमार, प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूर संचार इंजीनियर ए.के.मिश्रा, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक संजय त्रिपाठी, मंडल रेल प्रबन्धक/ वाराणसी रामाश्रय पाण्डेय एवं रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना निदेशक तथा वीडियो लिंक के माध्यम से मंडल रेल प्रबन्धक, लखनऊ एवं अपर मंडल रेल प्रबन्धक, लखनऊ उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए महाप्रबन्धक श्री शर्मा ने अवर प्रशासनिक एवं प्रवर प्रशासनिक स्तर के अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से गाड़ियों, स्टेशनों, समपारों एवं गेटों के निरीक्षण पर बल दिया। श्री शर्मा ने निरीक्षण के दौरान संरक्षा के सभी पहलुओं की गहन...