Posts

Showing posts with the label नव भारतीय नारी विकास समिति

आज पूरी दुनिया का संकल्प बन गई है भारत से उठी आवाज: अजहर अली

Image
बाल विवाह के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र का वैश्विक दिवस जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के असाधारण प्रयासों को मान्यता बलिया। जनपद में बाल विवाह के खिलाफ जमीनी अभियान चला रहे नव भारतीय नारी विकास समिति बहेरी, बलिया उतर प्रदेश ने संयुक्त राष्ट्र के 27 नवंबर को ‘बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस ’ घोषित करने के ऐतिहासिक कदम का स्वागत किया है।  संगठन ने कहा कि यह सरकार व प्रशासन के सहयोग से देश में बाल विवाह के खिलाफ अभियान चला रहे नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के अथक और असाधारण प्रयासों को वैश्विक मान्यता है। संगठन (नव भारतीय नारी विकास समिति ) जेआरसी का एक सहयोगी संगठन है। जेआरसी लंबे समय से इस दिवस की मांग कर रहा था। शिक्षक दिवस पर हुए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नव भारतीय नारी विकास समिति बहेरी, बलिया के निदेशक अजहर अली  ने कहा कि भारत से उठी आवाज आज पूरी दुनिया का संकल्प बन गई है। उन्हें खुशी है कि आज उनके प्रयासों को वैश्विक मान्यता मिली है। साथ ही यह पूरे भारत के...

बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ किया निर्णायक जंग का एलान

Image
नव भारतीय नारी विकास समिति बहेरी ट्रैफिकिंग पर पूरी तरह से रोकथाम के लिए है प्रतिबद्ध नई दिल्ली।  बलिया जिले में बच्चों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए कार्य कर रहे गैर सरकारी संगठन नव भारतीय नारी विकास समिति ने विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर नई दिल्ली में ‘ नेशनल कैंपेन अगेंस्ट चाइल्ड ट्रैफिकिंग ’ की शुरुआत के मौके पर बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ निर्णायक जंग का एलान करते हुए कहा कि सरकार, प्रशासन व आम नागरिकों के सहयोग से वे जिले से ट्रैफिकिंग पर पूरी तरह से रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध हैं।   ट्रैफिकिंग रोकने के लिए जिले में जागरुकता अभियान चलाने के साथ-साथ ट्रैफिकरों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही सरकार व प्रशासन के सहयोग से हाशिये के परिवारों की पहचान कर उन्हें व बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा, ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें और ट्रैफिकिंग गिरोहों के चंगुल में फंसने से बच सकें। बच्चों की ट्रैफिकिंग यानी बाल दुर्व्यापार के खिलाफ यह राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने का फैसला नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में बाल अधिकारों की ...

पुलिस व प्रशासन के सहयोग से 20 बच्चों को बाल मजदूरी से कराया गया मुक्त

Image
अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर नव भारतीय नारी विकास समिति के प्रयास से हुआ कार्य बलिया। जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए काम कर रहे संगठन नव भारतीय नारी विकास समिति बहेरी बलिया ने विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर पुलिस व प्रशासन के सहयोग से 20 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया। यह कार्रवाई राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और एजेंसियों की ओर से जून को बाल मजदूरी के खिलाफ कार्रवाई माह या ‘ एक्शन मंथ ’ के रूप में मनाने के बात जारी अधिसूचना व निर्देशों के तहत की गई।  इन निर्देशों में बाल मजदूरी की शिकायत वाले इलाकों में छानबीन करने व बच्चों को मुक्त कराने के लिए साझा अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। नव भारतीय नारी विकास समिति ने जिले में बाल मजदूरी के खिलाफ जनजागरूकता अभियान भी चलाए जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों और कानून लागू करने वाली एजेंसियों के अफसरों, सामुदायिक नेताओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। नव भारतीय नारी विकास समिति बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए 250 से भी अधिक नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड...