कबीरम् समाज ने मनाई गुरूदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंन्ती
प्रबुद्ध जनों ने दी पुष्पांजलि, हुई व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा बलिया। शहर के श्रीराम विहार काॅलोनी स्थित मिश्रा कुँज (श्रीमती सुमन मिश्रा पत्नी श्री अरविन्द मिश्र) में प्रो0 सन्तोष प्रसाद गुप्त के सहयोग से कबीरम् समाज-बलिया तथा अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (ए0आई0एफ0यू0सी0टी0ओ0) के संयुक्त तत्वावधान में 7 मई दिन गुरुवार को गुरूदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई गयी। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता का0 तेजनारायण जी ने की। उक्त अवसर पर टी0डी0 काॅलेज, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो0 सन्तोष प्रसाद गुप्त ने कहा कि गुरूदेव रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म 07 मई 1861 को कोलकाता के जोड़ासांको, ठाकुरबाड़ी (बंगाल प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत) में हुआ था जिनका मूल नाम रवींद्रनाथ ठाकुर था। पिता का नाम महर्षि देवेन्द्र नाथ टैगोर एवं माँ का नाम शारदा देवी तथा इनके पत्नी का नाम मृणालिनी देवी (01 मार्च 1874-23 नवम्बर 1902) था। इनकी पांच संतानें जिसमें दो बाल्यावस्था में ही निधन हो गया। गुरूदेव रवींद्रनाथ टैगोर बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने यूनिवर्सिटी काॅलेज ...