Posts

Showing posts with the label बेदुआ शनिचरी मंदिर

शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर चौथे दिन भी जारी रहा धरना

Image
स्थानीय नागरिकों ने की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग बलिया। शहर के बेदुआ रोड स्थित शनिचरी मंदिर के निकट शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि मंदिर और रिहायशी इलाके के पास शराब की दुकान होने से महिलाओं, बच्चों और श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, महिलाएं और युवा मौजूद रहे। रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू